/mayapuri/media/post_banners/136078321d4a6e8caaef8fee44334db12af9318ffa72b033411ddcd772f56249.jpg)
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हमेशा ही उनके फैंस उनकी स्टाइल और लुक की वजह से बेहद पसंद करते रहे हैं। शादी में दोनों की ड्रेसेस को भी बेहद पसंद किया जा रहा है। दोनों के कपड़ों और ज्वैलरी को सब्यसाची के द्वारा डिजाइन किया गया था। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर अनुष्का की ज्वैलरी को लेकर बवाल मच गया है।
जिस तरह सभी अपनी शादी में बिलकुल अलग दिखना चाहते हैं। वैसे ही अनुष्का ने भी अपनी शादी के लिए भी ड्रेसेस और ज्वैलरी को बिलकुल अलग पसंद किया था। लेकिन शायद अनुष्का से अपनी ज्वैलरी पसंद करने में थोड़ी भूल हो गई। दरअसल, अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी में जो झुमका पहना था, हूबहू वैसा ही झुमका दीपिका पादुकोण एक इंवेट में पहले ही पहन चुकी थीं।
Deepika Padukone, Anushka Sharmaसब्यसाची सोशल मीडिया पर ट्रोल
अनुष्का को अपने लहंगे के लिए खूब तारीफें मिली। लेकिन ज्वैलरी चूज करने में अनुष्का से भूल हो गई। अक्सर फैंस अपने सेलेब्स को बहुत ही बारीकी से फॉलो करते हैं। फैंस अपने पसंदीदा सेलेब्स की हर छोटी छोटी चीजें को फॉलो करते हैं। लेकिन यहां अनुष्का की भी गलती नहीं कही जा सकती। क्योंकि ये गलती तो डिजाइनर की है। और शायद इसी वजह से डिजाइनर सब्यसाची को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है।
क्योंकि जो झुमका सब्यसाची ने अनुष्का के लिए सिलेक्ट किया, वही झुमका बॉलीवुड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अक्टूबर में 'जियो फिल्मफेयर अवॉर्ड' फंक्शन में पहन चुकी थीं। और सब्यसाची की इस भूल को सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहने वाले लोगों ने बहुच जल्द पकड़ लिया। आपको बता दें कि इस गलती के बाद से डिजाइनर सब्यसाची को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/11/07/cover-2666-2025-11-07-21-07-03.png)