Advertisment

पापा-मम्मी बनने वाले हैं विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, जल्द होगा बेबी शावर

author-image
By Sangya Singh
New Update
पापा-मम्मी बनने वाले हैं विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, जल्द होगा बेबी शावर

इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जल्द ही पापा-मम्मी बनने वाले हैं, जी हां, अनुष्का-विराट के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। एक अंग्रेजी बेवसाइट के मुताबिक, अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं और वो लंबे समय से इस बात को छिपा रही हैं। अनुष्का और विराट एक साथ बहुत समय बिताते हैं, क्योंकि वो अब अपने पति से दूर नहीं रहना चाहती हैं।

Advertisment

इससे भी ज्यादा बड़ी बात ये है कि अब वह इतनी नाजुक स्थिति में है, इसलिए विराट ने उन्हें करीब रहने के लिए कहा। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि अनुष्का शर्मा ने अभी किसी नई फिल्म की घोषणा नहीं की है। इस बीच विराट कोहली बैंगलोर की टीम से आईपीएल में खेल रहे थे। अनुष्का ने हाल ही में एक मैगजीन फोटोशूट से तस्वीरें पोस्ट की हैं, लेकिन ये फोटो पुरानी बताई जा रही हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी को अब लगभग 2 साल हो गए हैं और वो दोनों नन्हें मेहमान के आने की तैयारी कर रहे हैं। अनुष्का ने विराट से पहले ही कहा था कि बच्चे के बाद भी वह फिल्मों में काम करना जारी रखेंगी। यह जोड़ी आने वाले महीनों में बेबीशॉवर की मेजबानी करती नजर आएगी।

Advertisment
Latest Stories