Advertisment

रजनीगंधा पर्ल्स की नई ब्रांड एंबेसडर बनीं अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा को किया रिप्लेस

author-image
By Sangya Singh
New Update
रजनीगंधा पर्ल्स की नई ब्रांड एंबेसडर बनीं अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा को किया रिप्लेस

कैच मसाले और पल्स कैंडी के निर्माता डीएस ग्रुप ने बॉलीवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को अपने माउथ फ्रेशनर ब्रांड रजनीगंधा पर्ल के नए ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया है। अनुष्का शर्मा ने प्रियंका चोपड़ा को रिप्लेस किया है, जो 2014 से ब्रांड का प्रचार कर रही थीं।

अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुष्का एक ब्रैंड को प्रमोट करती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, यह वीडियो रजनीगंधा सिल्वर पर्ल्स के विज्ञापन का है। अनुष्का ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, 'अच्छाई को चमकने दो।'

बता दें, अनुष्का शर्मा विज्ञापन एजेंसी एलएंडके साची और साची द्वारा बनाए गए एक विज्ञापन अभियान में  नज़र आईं। जो अंतर्निहित अच्छाई के ब्रांड दर्शन को उजागर करता है। इस अभियान के दौरान अनुष्का शर्मा मॉडल्स के साथ रैंप वॉक करती नज़र आईं। टेलीविजन के अलावा, अभियान को डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भी बढ़ावा दिया जाएगा।

माउथ फ्रेशनर के अलावा, डीएस ग्रुप की खाद्य और पेय, आतिथ्य, तंबाकू, पैकेजिंग और कृषि वानिकी में उपस्थिति है। कैच स्पाइसेस, कैच स्प्रिंग वाटर, फ्लेवर्ड वाटर, चिंगल्स-मिनी च्युइंग गम, क्षीर, डायरिमैक्स, तुलसी, पास दर्रा सहित कई ब्रांडों में इसके कई ब्रांड हैं।

Advertisment
Latest Stories