Advertisment

प्रेगनेंसी नहीं बल्कि इस परेशानी की वजह से क्लिनिक के चक्कर लगा रही है अनुष्का शर्मा

author-image
By Pankaj Namdev
New Update
प्रेगनेंसी नहीं बल्कि इस परेशानी की वजह से क्लिनिक के चक्कर लगा रही है अनुष्का शर्मा

फिल्म जीरो रिलीज़ होने के बाद अनुष्का शर्मा ने कोई फिल्म साईन नहीं की. और न ही किसी तरह के इवेंट या अवॉर्ड में वो नजर आ रही है। ज्यादातर अनुष्का शर्मा को डॉक्टर के क्लिनिक आते जाते देखा जाता है। इस बात को लेकर कईं लोग यह अनुमान लगा रहे है की अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट है लेकिन हम आपको बता दें की दरअसल अनुष्का शर्मा लंबे टाइम से गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। जी हाँ पहले भी उन्हें लेकर रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि वो बल्जिंग डिस्क की समस्या से परेशान हैं।

प्रेगनेंसी नहीं बल्कि इस परेशानी की वजह से क्लिनिक के चक्कर लगा रही है अनुष्का शर्मा

हाल ही में अनुष्का शर्मा की ये परेशानी फिर से बढ़ गई है। दोबारा परेशानी आने से वो इसका इलाज करा रही हैं। इसी सिलसिले में अनुष्का एक फिजियोथैरिजी क्लिनिक पहुंची थीं। इसी क्लिनिक से बाहर आते वक्त अनुष्का को स्पॉट किया गया। आपको बता दें की बल्जिंग डिस्क कमर से जुड़ी परेशानी है जिसमें व्यक्ति एक ही जगह पर लंबे टाइम तक बैठ नहीं पाता है। जो भी व्यक्ति ज्यादा लंबे टाइम तक एक ही जगह बैठा रहता है वो इस परेशानी का शिकार हो जाता है। यही बीमारी अनुष्का को हो गयी है।

Advertisment
Latest Stories