डिजिटल जगत में छाई अनुष्का शर्मा

author-image
By Mayapuri Desk
डिजिटल जगत में छाई अनुष्का शर्मा
New Update

अपनी फिल्म 'सुई धागा' के प्रमोशन के चलते अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पिछले दिनों हर न्यूज वेबसाइट पर छायी हुई थी। इसी के चलते स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के डिजिटल न्यूज चार्ट पर वह बाकी बॉलीवुड अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ते हुए नंबर वन बन गयीं हैं।

पिछले दिनों फिल्म 'स्त्री' की सफलता की वजह से श्रद्धा कपूर डिजीटल जगत में नंबर वन स्थान पर बनी हुई थी। लेकिन अनुष्का की लोकप्रियता ने श्रद्धा कपूर को नंबर वन स्थान से हटाया हैं।

स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के सह संस्थापक अश्वनी कौल बताते हैं, “सुई धागा के प्रमोशन के वक्त अनुष्का के किरदार को लेकर सोशल मीडिया और डिजीटल प्लेटफॉर्म पर काफी मेम्स बनें। इसीलिए फिल्म के प्रमोशन और मीडिया इंटरव्यू के अलावा इन मेम्स की वजह से अनुष्का की मीडिया में लोकप्रियता बनी रहीं।“publive-image

अनुष्का शर्मा इस वक्त 100 अंकों के साथ नंबर वन स्थान पर तो ‘स्त्री’ श्रद्धा कपूर 85 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। ‘मनमर्जिया’ एक्ट्रेस तापसी पन्नू 77 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। दीपिका 62 अंकों के साथ चौथे स्थान पर और प्रियंका 51 अंकों के साथ पांचवे स्थान पर हैं। यह आंकडे अमेरिका की मीडिया टेक कंपनी स्कोर टेंड्स इंडिया द्वारा प्रमाणित तौर पर दिए गये हैं।

अश्वनी कौल बतातें हैं, “14 भारतीय भाषाओं के 500 से अधिक न्यूज वेबसाइट में बॉलीवुड सेलिब्रिटी के बारें में लिखे समाचारों के अनुसार सितारों की लोकप्रियता को मापा जाता हैं। पिछले दिनों, डिजिटल दुनिया में अनुष्का के इंटरव्यूज, वीडीयो, आर्टिकल और न्यूज ही देखी जा रही थी।“

#Anushka Sharma #bollywood #Score Trends India
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe