Advertisment

क्या हैं अनुष्का शर्मा की हॉटनेस का राज?

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
क्या हैं अनुष्का शर्मा की हॉटनेस का राज?

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बेहद टैलेंटेड ऐक्ट्रेस हैं। वह अकसर अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेती हैं। इसी वजह से वह काफी चर्चा में रहती हैं। लेकिन उनकी खूबसूरती को भी हम नजर अंदाज नहीं कर सकते हैं। लोग उनकी ब्यूटी और सेक्सी फिगर के भी दीवाने हैं। ग्लैमरेस अनुष्का के हॉट लुक्स और सेक्सी बॉडी का कोई जवाब नहीं। बॉलीवुड की ग्लैमरेस अनुष्का शर्मा हमेशा अपनी  फिटनेस को लेकर कॉनशियस रहती हैं। आइए बताते हैं अनुष्का शर्मा के सेक्सी फिगर का राज......

अनुष्का शर्मा  डायट प्लान

वैसे तो स्टार्स, अपनी फिल्म के डिमांड पर अपनी बॉडी को कैरी करते हैं। वह अकसर अपनी फिल्मो की वजह से अपना वजन बढ़ाते और घटाते रहते हैं। लेकिन अनुष्का सामान्य तौर पर कुछ खास तरह का डायट फॉलो करती हैं। वह दिनभर में 5 बार थोड़ा-थोड़ा मील खाती हैं। अनुष्का हमेशा घर का बना खाना खाना पसंद करती हैं। अनुष्का ब्रेकफास्ट में दो सफेद अंडे और फ्रेश फ्रूट जूस पीती हैं और मिड डे स्नैक्स में चीज़ टोस्ट विद लाइम या कोकोनट वॉटर के साथ लेती हैं।

वह हमेशा घर से बना लंच अपने साथ रखती हैं। जिसमें वह होममेड वैजीस, दाल, सलाद और दो चपाती रखती है। अनुष्का ईवनिंग स्नैक्स में प्रोटीन बार या सीजनल फ्रूट्स खाती हैं। वह कोशिश करती हैं की डिनर भी घर पर ही करें और वह भी लंच की तरह हेल्दी हो  इसके अलावा वह रोज दिनभर में कम से कम 3 लीटर पानी पीती हैं। और सोने से पहले वह एक गिलास दूध जरूर लेती हैँ। वह पूरी तरह से जंकफूड और ऑयली फूड एवॉइड करती है।

वर्कआउट रूटीन

अनुष्का शर्मा अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए जिम भी जाती हैं। लेकिन अनुष्का को बहुत ज्यादा जिम जाना पसंद नहीं हैं। वह सिर्फ फिट रहने के लिए सप्ताह में 4 दिन जिम जाती हैं। वह जिम में जाकर वेट और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करना प्रेफर करती हैं। लेकिन वह जिम जाने से ज्यादा योगा करना ज्यादा पसंद करती हैं। वह माइंड रिलैक्स करने और खुद को फ्लैक्सिबल बनाने के लिए रोजाना योगा करती हैं। शूटिंग के दौरान अनुष्का वॉक या जॉग करना पसंद करती है। अनुष्का अपने माइंड को रिलैक्स करने के लिए सुबह और रात के समय मेडिटेशन भी करती हैं। अनुष्का मानती हैं कि डांस बेस्ट कार्डियो एक्सरसाइज होती है। वे रोजाना 30 मिनट डांस प्रैक्टिस करती है। Anushka sharma

Advertisment
Latest Stories