अनुष्का शेट्टी ने कहा, प्रभास के लिए फिल्में छोड़ सकती हैं, लेकिन नहीं तोड़ सकती दोस्ती

author-image
By Sangya Singh
New Update
अनुष्का शेट्टी ने कहा, प्रभास के लिए फिल्में छोड़ सकती हैं, लेकिन नहीं तोड़ सकती दोस्ती

अनुष्का शेट्टी ने कहा, 'प्रभास के लिए कुछ भी कर सकती हूं'

बाहुबली के नाम से मशहूर साउथ ऐक्टर प्रभास और ऐक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के अफेयर की खबरें तो हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन कभी भी दोनों ने अपने अफेयर को ऑफिशियल नहीं किया। बल्कि हमेशा से ही ये दोनों एक दूसरे को दोस्त बताते आए हैं। अब हाल ही में प्रभास के साथ अपने रिलेशन को लेकर अनुष्का शेट्टी ने कहा कि वह काम के लिए प्रभास के साथ अपनी दोस्ती नहीं तोड़ सकतीं।

दोस्ती नहीं तोड़ सकती- अनुष्का

दरअसल, ऐसा वह हाल ही में आए एक वीडियो में कह रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर  काफी वायरल हो रहा है। बात दें कि आए दिन 'बाहुबली' स्टार्स के रिलेशन की खबरें आती रहती है। अब प्रभास और अनुष्का के एक फैन ने एक वी़डियो पोस्ट किया, जो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'अगर आपको इनमें से किसी एक को चुनना हो-प्रभास के साथ दोस्ती या सिनेमा में अभिनय करना। स्वीटी: बिल्कुल सिनेमा में काम करना छोड़ दूंगी। मैं अपने काम के लिए दोस्ती नहीं तोड़ सकती।' एक हालिया इवेंट में अनुष्का शेट्टी ने अपने और प्रभास के बारे में बात की थी।

अनुष्का शेट्टी ने कहा, 'मैं प्रभास को 15 साल से जानती हूं और वो मेरे देर रात 3 बजे वाले दोस्तों में से एक हैं। हम दोनों आम तौर पर इस लिए जुड़े हुए हैं, क्योंकि हम दोनों शादीशुदा नहीं हैं और स्क्रीन पर हमारी जोड़ी शानदार लगती है। अगर हमारे बीच कुछ भी होता तो वह सामने आ ही जाता। हम दोनों एक ही तरह के इंसान हैं जो किसी भी भावना को छिपाते नहीं हैं।'

ये भी पढ़ें- उर्वशी रौतेला की बिकिनी फोटो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल, लोग बोले- सेक्सी फिश

Latest Stories