/mayapuri/media/post_banners/e2f79a99a882e6f81ef3e591eed659ffb94f63ed0453ca0ca7b0204b4e90f913.jpg)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अगली फिल्म
83
में बिजी है। इस फिल्म का निर्देशन
कबीर खान कर रहे है। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के पहले विश्वकप को जीतने की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर भारत के कप्तान रहे कपिल देव की भूमिका निभाने जा रहे हैं।
रणवीर सिंह इसके लिए भारत के भूतपूर्व क्रिकेटर रहे बलविंदर सिंह संधू से क्रिकेट की कोचिंग भी ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि रणवीर को खुद कपिल देव ट्रेनिंग देने वाले हैं। वह रणवीर को बताएंगे कि उस समय उनके हाव-भाव कैसे थे और किस प्रकार वह बॉलिंग या बैटिंग करते थे। उनकी बॉलिंग का एक्शन क्या था और वह किस लहजे में बात करते थे। इन सभी बातों पर कपिलदेव बहुत ही बारीकी से काम करेंगे।