
हॉकी वर्ल्ड कप के ऑफिशियल ऐंथम का टीजर रिलीज़ हो गया हैं, यह टीजर बीते रविवार को रिलीज़ किया गया. 46 सेंकंड के इस टीजर में मशहूर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान साहब और बॉलीवुड की मशहूर पर्सनेलिटी बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान नजर आये।हालाँकि इस टीजर में उड़िसा की सांस्कृतिक झलक और भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं। साथ ही इसे म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने इस टीज़र को अपने ट्विटर अकाउंट पर भी पोस्ट किया और लिखा, “ हॉकी वर्ल्ड कप 2018 के ऐंथम 'जय हिंद इंडिया' का प्रोमो जिसमें शाहरुख खान और दूसरे संगीतकार भी हैं जिन्होंने इसे बनाने में योगदान दिया।”
टीजर काफी अच्छा हैं इस टीजर में भारत की संस्कृति को भी दर्शाया गया हैं. इस वीडियो में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह के साथ अन्य हॉकी खिलाड़ी भी दिख रहे हैं।
हालाँकि यह हॉकी वर्ल्ड कप भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक होगा। बताया जा रहा है की रहमान इस टूर्नमेंट की ओपनिंग सेरेमनी में भी शिरकत करेंगे जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां भी शामिल होंगी। साथ ही वह कटक में वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन इवेंट में भी परफॉर्म करेंगे।
ख़ैर बता दें भारत अपने अभियान का आगाज 28 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से करेगा। इस पूल में भारत के अलावा बेल्जियम और कनाडा की टीमें भी हैं।
टीजर के अंत में रहमान और शाहरुख़ हॉकी को उछाल के पकड़ते नजर आ रहे हैं।