/mayapuri/media/post_banners/c3b56bb13f00be5f615af4fe76de1fff165c81bb58c9c09ded091661161ec444.jpg)
बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान इन दिनों अपने रिलेशनशीप को लेकर काफी सुर्खियों में है। अरबाज खान एक विदेशी लड़की जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे है। आए दिन दोनों को एक-साथ स्पॉट भी किया जाता है। जॉर्जिया एंड्रियानी दिखने में भी काफी ग्लैमरस हैं। आए दिन वह अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। फैंस जॉर्जिया के हॉट लुक को भी काफी पसंद करते है।
हाल ही में अब अरबाज ने अपने इंस्टा पर जॉर्जिया की कुछ वीडियो शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। शेयर की गई वीडियों में जॉर्जिया क्लासिकल डांस करती दिख रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में दीपिका पादुकोण की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का फेमस सॉन्ग 'मोहे रंग दो लाल...' बज रहा है, जिसमें जॉर्जिया जमीन पर बेठए जबरदस्त एक्सप्रेशन देते हुए दिख रहती है। वहीं, दूसरी वीडियो में जॉर्जिया सूट और हैवी घुंघरू पहने कत्थक डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो को अरबाज ने इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए लिखा- 'वाह-वाह'। जॉर्जिया के इस देसी लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
अरबाज और जॉर्जिया को लेकर खबरें यह भी है दोनों जल्द ही शादी करने वाले है। यह दोनों अगले साल एक दोसरे के साथ शादी के बंधन मे बंधने जा रहे है। यह रिश्ता दोनों परिवारों की रजामंदी से होने जा रहा है।
/mayapuri/media/post_attachments/e7cd6d3daa3e2a46c9de07af88e98570840b565112402d54e40a84ff8737e279.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/2479e133c47273ace6e23ca5dde257b74945cb82a116e847924f47628410a5a4.jpg)
बता दें अरबाज और मलाइका 18 साल साथ रहने के बाद साल 2016 में अलग हो गए थे। अरबाज और मलाइका का एक बेटा भी है। मलाइका जहां अब अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं, तो वहीं अरबाज जॉर्जिया के साथ रिलेशनशिप में हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/b9fdd4f18c7fa9821e6739f55776c19b4fe6633fbd0c6ae8f4f3ec9efa0e1140.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/b906379a035bf6b4d4e084a5ccbc3e6bc15d262775c7a7304b6f6ffac28a475d.jpg)
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/31/cover-2665-2025-10-31-20-07-58.png)