जल्द ही साथ रहने वाले हैं अर्जुन-मलाइका, यहां लिया आलीशान घर !

author-image
By Sangya Singh
New Update
जल्द ही साथ रहने वाले हैं अर्जुन-मलाइका, यहां लिया आलीशान घर !

बॉलीवुड में इन दिनों स्टार्स की शादियों का सिलसिला चल रहा है। इसी बीच बॉलीवुड ऐक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अफेयर के चर्चे भी ज़ोर पकड़ रहे हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने करण जौहर के चैट शो के दौरान अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में खुलकर बात की है। पिछले कुछ दिनों से अर्जुन और मलाइका एक दूसरे के साथ कई मौकौं पर साथ नजर आए हैं।

इतना ही नहीं, हाल ही में मलाइका को अर्जुन के परिवार के साथ डिनर डेट पर भी देखा गया था। अब खबर आ रही है कि दोनों ने साथ में एक प्रोपर्टी भी खरीदी है। खबरों के मुताबिक, मलाइका और अर्जुन कपूर ने हाल ही में एक पॉश लोकेशन में घर खरीदा है।

लोखंडवाला में साथ खरीदा फ्लैट

खबर है कि ''अर्जुन और मलाइका ने लोखंडवाला के करीब एक पॉश सोसाइटी में एक फ्लैट खरीदा है। ये फ्लैट इन दोनों ने साथ में खरीदा है। अब ये दोनों साथ में रहते हैं या नहीं फिलहाल इसके बारे में कुछ कह पाना मुश्किल है। लेकिन इस वक्त ये दोनों इस फ्लैट के इंटीरियर पर काम कर रहे हैं।''

आपको बता दें, कि हाल ही में अर्जुन कपूर ने कॉफी विद करण के एपिसोड में ये खुलासा किया है कि वो किसी को डेट कर रहे हैं। रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने कहा, कि पिछले छह महीनों में उनकी लाइफ और परिवार में जो भी हुआ उसका उनपर काफी प्रभाव पड़ा है।

अर्जुन कपूर ने नहीं लिया नाम

हमेशा आपको साथ कोई ऐसा होना जिसके साथ आप खुश रह सके। इस दौरान अर्जुन कपूर ने किसी का नाम तो नहीं लिया। लेकिन आपको बता दें, कि अर्जुन कपूर पिछले काफी समय से लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।

Latest Stories