Advertisment

वेलेंटाइन डे पर धमाका कर सकते हैं अर्जुन-मलाइका

author-image
By Sangya Singh
New Update
वेलेंटाइन डे पर धमाका कर सकते हैं अर्जुन-मलाइका

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के प्यार के चर्चे अब किसी से छिपे नहीं हैं। अर्जुन-मलाइका ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात करनी शुरु कर दी है। अर्जुन-मलाइका का रिश्ता अब गहरी दोस्ती से भी आगे निकल चुका है। इस जोड़ी को लेकर अब सिर्फ एक ही सवाल रह जाता है कि क्या वो इस रिश्ते को कानूनी रूप देने के लिए शादी के बंधन में बंधेगे या लिव इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला करेंगे।

Advertisment

अर्जुन-मलाइका, वैसे तो अब खुले आम एक साथ नज़र आते हैं। लेकिन मीडिया के सामने अब भी दोनों अपने रिश्ते को लेकर कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। इन दोनों के एक कॉमन दोस्त ने जरूर उनके रिश्ते को लेकर एक इशारा दिया है। जिसके मुताबिक, अर्जुन-मलाइका वेलेंटाइन डे के मौके पर अपने रिश्ते को एक नया रूप दे सकती है। उनके इस दोस्त का कहना है कि अर्जुन-मलाइका 14 फरवरी को कोर्ट मैरिज कर सकते हैं।

लेकिन इस खबर पर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। इस खबर का खुलासा इस बात से भी हुआ कि अर्जुन कपूर की ओर से उनके कई दोस्तों को 14 फरवरी को मुंबई में ही रहने के लिए कहा गया है और उनसे शाम को फ्री रहने की भी गुजारिश की गई है। मलाइका की ड्रेस डिजाइन करने वाली एक एजेंसी ने भी ऐसा ही कुछ इशारा दिया है।

अर्जुन-मलाइका के कॉमन फ्रेंड का कहना है कि दोनों शादी के नाम पर कोई शोर शराबा नहीं करना चाहते और जब भी ये आयोजन होगा, तो इसे बेहद छोटा और निजी रखा जाएगा।

Advertisment
Latest Stories