अर्जुन-मलाइका ने साथ में सेलिब्रेट किया न्यू ईयर, परिवार के साथ वायरल हुईं तस्वीरें

author-image
By Sangya Singh
New Update
अर्जुन-मलाइका ने साथ में सेलिब्रेट किया न्यू ईयर, परिवार के साथ वायरल हुईं तस्वीरें

बॉलीवुड ऐक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के प्यार के चर्चे न दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आए दिन दोनों की एक साथ तस्वीरें सामने आती ही रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर से दोनों को एक साथ रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। नए साल के मौके पर दोनों की साथ में तस्वीर सामने आई है।

इस तस्वीर को अभिनेता संजय कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस तस्वीर में अर्जुन, मलाइका के कंधे पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं। फोटो में उनके साथ संजय कपूर और उनकी पत्नी माहिप कपूर और साथ ही निर्माता-निर्देशक करण जौहर भी नजर आ रहे हैं।

अर्जुन-मलाइका ने साथ में सेलिब्रेट किया न्यू ईयर, परिवार के साथ वायरल हुईं तस्वीरें

आपको बता दें कि, अफेयर की खबरों के साथ ही दोनों की शादी की खबरें भी कुछ दिनों पहले सामने आ रही थीं। ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों साल 2019 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, अभी तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियली स्वीकारा नहीं है।

अर्जुन-मलाइका ने साथ में सेलिब्रेट किया न्यू ईयर, परिवार के साथ वायरल हुईं तस्वीरें

Latest Stories