इस वजह से 19 अप्रैल को नहीं होगी अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा की शादी

author-image
By Sangya Singh
New Update
इस वजह से 19 अप्रैल को नहीं होगी अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा की शादी

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से एक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी को लेकर चर्चा जोरों पर है। खबर है कि दोनों इस महीने की 19 तारीख (19 अप्रैल) को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। यह शादी बेहद सीक्रेट तरीके से होगी। शादी में मलाइका की गर्ल गैंग करीना कपूर, करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा के साथ रणवीर सिंह और दीपिका के शामिल होने की भी खबर है।

खबर ये भी है कि शादी से पहले बैचलर पार्टियां हो रही हैं और दोनों की शादी में करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और अर्जुन के करीबी दोस्त शरीक होंगे। वहीं, दूसरी ओर अब ये खबर आ रही है कि बॉलीवुड का ये कपल 19 अप्रैल को क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी नहीं करने जा रहा है। 19 अप्रैल को शादी नहीं करने की सबसे बड़ी वजह गुड फ्राइडे का होना बताया गया है। इसी दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था।

गुड फ्राइडे के क्रिश्चियन शुभ नहीं मानते हैं। यह दिन शोक का होता है। इस दिन किसी भी तरह का कोई मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। तो ऐसे में ये बात साफ है कि मलाइका-अर्जुन इस दिन शादी नहीं करेंगे। इसके अलावा वह किसी अन्य दिन पर शादी कर सकते हैं।

अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर ने अर्जुन-मलाइका की शादी की खबरों पहले ही खंडन कर चुके हैं। बोनी कपूर ने कहा था कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। अगले ही दिन मलाइका ने इस खबर पर चुप्पी तोड़ते हुए एक इंटरव्यू में बताया कि यह सच नहीं है।

Latest Stories