/mayapuri/media/post_banners/0f9e2cf163dc538ced4e0cd65ba742cf8774127b8c82c182991d480f5d57b49b.jpg)
बॉलीवुड ऐक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्तों को लेकर अक्सर कई तरह की खबरें आती रहती है। दोनों ही इस बारे में मीडिया के सामने बात करने से भी बचते नजर आते हैं। हालांकि, बार-बार उनके एक साथ पब्लिक में दिखाई देने की वजह से उनके रिलेशनशिप को लेकर अंदाजा लगाया जाना जारी है। वहीं, अब एक बार फिर अर्जुन और मलाइका एक साथ नजर आए हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/d63a49cd90b3b1d9936d3a8b5bedc636221b0b5c193b627e12f404cb7b8f6ab9.jpg)
खबरों के मुताबिक, ये दोनों ही बॉलिवुड डिजाइनर संदीप खोसला की हाउस पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे। पार्टी से निकलने के बाद मलाइका अर्जुन के साथ उनकी कार में नजर आईं। इस दौरान वह मीडिया को नज़रअंदाज करती भी दिखीं।
/mayapuri/media/post_attachments/c6afc19f53646f26b1dc5af972574f212f3d863ec5953cf1e662d8c58e195a49.jpg)
ऐसी भी खबरें हैं कि मलाइका और अर्जुन अपने रिश्ते को जल्द ही सबके सामने स्वीकार करने की तैयारी में हैं, इस वजह से वह अब मीडिया से भी छिपने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। शायद यही वजह है कि अब ये साथ में ज्यादा हैंगआउट करते भी दिखते हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/326c06d1bc45e4f3e029f85380d163d0198f1ea4b0b3f28698d4047fb2f03044.jpg)
आपको बता दें कि, मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान भी रिलेशनशिप में हैं। कहा जा रहा है कि अरबाज अगले साल अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया ऐंड्रियानी के साथ शादी कर सकते हैं। दोनों के परिवार ने उनके रिश्ते के लिए अपनी सहमति दे दी है। इनकी शादी कोर्ट मैरेज होगी और बाद में एक पार्टी रखी जाएगी।
/mayapuri/media/post_attachments/7b38964fb00e1a702e03175147fe2ea99b160f977317d9c492db8e0f246c7b1b.jpg)
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/17/cover-2663-2025-10-17-18-54-17.png)