Advertisment

बचपन में ऐसे दिखते थे अर्जुन कपूर, वायरल हुई तस्वीर

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
बचपन में ऐसे दिखते थे अर्जुन कपूर, वायरल हुई तस्वीर

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म पानीपत में बिजी है। अर्जुन की यह फिल्म आने से पहले ही काफी सुर्खियों मे है। फिलहाल अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्मों के अलावा अपनी एक तस्वीर को लेकर भी काफी चर्चा में है।

 हाल ही में अर्जुन कपूर की एक तस्वीर सामने आई है। दरअसल यह अर्जुन की बचपन की तस्वीर है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है यह तस्वीर उनके चाचा संजय कपूर की शादी की है। तस्वीर में अर्जुन दूल्हा-दुल्हन के पीछे अर्जुन मायूस से बैठे दिख रहे हैं। ये फोटो 2002 की है, जब संजय ने माहीप से शादी की थी। उस समय अर्जुन कपूर 15 साल के थे। फोटो में अर्जुन कपूर को पहचाना जा सकता है। इससे पहले भी एक्टर के बचपन की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।

बता दें कि अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के साथ अपने अफेयर को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। अकसर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। दोनों की साथ में काफी तस्वीरें भी वायरल होती है। हालांकि उन्होंने खुलकर अपने रिलेशन को नहीं कबूला है, लेकिन उनका साथ आना काफी हद तक नजदीकियों को दर्शाता है। अर्जुन-मलाइका के अगले साल शादी करने की भी चर्चा है। खबरें तो ये भी हैं कि कपल ने अभी से फ्यूचर प्लानिंग कर ली है।दोनों ने साथ मिलकर लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के पास एक फ्लैट खरीदा है।

https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms/search?query=+arjun+kapoor+

Advertisment
Latest Stories