Advertisment

शादी की खबरों के बीच मलाइका के लिए ये क्या कह गए अर्जुन कपूर

author-image
By Sangya Singh
New Update
शादी की खबरों के बीच मलाइका के लिए ये क्या कह गए अर्जुन कपूर

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप की खबरों के बाद अब दोनों की शादी की खबरें काफी शुर्खियों में हैं। मलाइका और अर्जुन की शादी को लेकर कई तरह की खबरें आ रही हैं। वहीं, इन कयासों पर अब अर्जुन कपूर का बयान आया है।

Advertisment

अर्जुन-मलाइका पहले पब्लिक में साथ दिखने से बचते रहते थे लेकिन अब दोनों बेझिझक साथ दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं, दोनों को एक-दूसरे के फैमिली मेंबर्स के साथ भी देखा जा सकता है।

उनके दोस्त करण जौहर हों या प्रियंका चोपड़ा दोनों ही उनके रिलेशन को लेकर हिंट दे चुके हैं।

हाल ही में अर्जुन से मीडिया ने जब उनकी और मलाइका की शादी के बारे में पूछा, तो न तो अर्जुन ने न कहा और न हां कहा। वह बोले कि जब कुछ बताने लायक होगा तो आपको जरूर पता चल जाएगा। अर्जुन ने यह भी कहा कि वह इस तरह की अफवाहों से परेशान नहीं होते क्योंकि यह सेलेब होने की छोटी सी कीमत है।

Advertisment
Latest Stories