Advertisment

'पानीपत' के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं अर्जुन कपूर जिम में पसीना बहाते हुए वीडियो आया सामने

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
'पानीपत' के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं अर्जुन कपूर जिम में पसीना बहाते हुए वीडियो आया सामने

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पानीपत' की शूटिंग में काफी बिजी हैं। अर्जुन इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे है और ट्रेनिंग भी ले रहे हैं। वह अपनी इस फिल्म के लिए जिम में भी काफी पसीना बहा रहे हैं।

Advertisment

दरअसल, हाल ही में अर्जुन की कुछ वीडियो और तस्वीरें सामने आई है।  इन वीडियोज को देख कर यह तो साफ है कि अर्जुन इन फिल्म के लिए कितनी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। तस्वीरों में भी अर्जुन जिम में पसिना बहाते नजर आ रहे है।

बता दे की फिल्म पानीपत' एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। अर्जुन कपूर इस फिल्म में योद्धा के रुप में दिखेंगे। ये फिल्म पानीपत के तीसरे युद्द की कहानी पर आधारित है। फिल्म के लिए एक भव्य सेट का भी निर्माण करवाया गया है। फिल्म में अर्जुन के अलावा संजय दत्त और कृति सेनॉन मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्देशन आशुतोष गोवरिकर करने वाले है। यह फिल्म 6 दिसंबर, 2019 को रिलीज होगी। इसके अलावा अर्जुन 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड', संदीप और पिंकी फरार' जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे।

Advertisment
Latest Stories