Advertisment

‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ को मिला ‘अर्जुन कपूर’ का समर्थन

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ को मिला ‘अर्जुन कपूर’ का समर्थन

‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ के कलाकार रत्ना पाठक शाह, अहाना कुमरा, प्लाबिता बोरठाकुर और कोंकणा सेन शर्मा ने एक अद्वितीय अभियान ‘#लिपस्टिक रिबेलियन’ का उद्घाटन किया है जिसमें क्लासिक मिडिल फिंगर में लिपस्टिक रख कर अपनी एक पिक्चर पोस्ट करें‘ #लिपस्टिक रिबेलियन’ पोस्टर का तूफान कुछ दिन पहले दुनिया में समाज का आइना बना हुआ है। यह जल्द ही एक सामाजिक मीडिया उन्माद के साथ दुनिया भर की महिलाओं में वायरल किया जाएगा। हालांकि, इस अभियान का मुख्य आकर्षण निश्चित रूप से महिला पॉवर को व्यक्त करता है, इसका एक उदाहरण एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया। एकता ने कहा कि 'वो कहते है की बेटियाँ अपने पिता की विरासत को आगे नहीं ले जा सकती। उनको यह कहने का बिलकुल भी मौका न दे”। इस अभियान में न केवल फेमल स्टार शामिल हो गए हैं, बल्कि अब मेल सेलिब्रिटी भी बैंडविगन पर उनके साथ खड़े हो गए हैं।  अर्जुन कपूर ने हाल ही में उनकी एक तस्वीर पोस्ट की है और हम इसे सराहते है! और साथ ही उन्होंने इसकी caption में लिखा 'किसी को भी ये न बताने दे कि आपको क्या करना है। किसी को भी ये न बताने दें की आप कौन हो। यहाँ पर आप सभी अद्भुत महिलाएं हैं: अपने खुद के नियम बनायें! असली पुरुष मजबूत महिलाओं के साथ खड़े हैं हमेशा से।

Advertisment
Latest Stories