/mayapuri/media/post_banners/b6e39237e3fb4ed0a373bf3aec8ad0967b974af32e5258866ec3fe61336aee8b.jpg)
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'पानीपत' रिलीज हो गई है। फिल्म को लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। बता दें कि फिल्म पानीपत में कृति सेनन और अर्जुन कपूर के साथ संजय दत्त अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। फिल्म को डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने बनाया है। फिल्म को क्रिटिक्स से भी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं।
Arjun Kapoor & Kriti Sanonवहीं, अपनी फिल्म के लिए दर्शकों का रिएक्शन जानने के लिए अर्जुन कपूर और कृति सेनन मुंबई के एक पीवीआर में पहुंचे। कृति सेनन के लुक की बात करें तो इस दौरान कृति ने पाउडर ब्लू शेड की साड़ी पहन रखी थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अर्जुन कपूर की बात करें, तो उन्होंने इस दौरान ब्लू जींस के साथ ब्राउन सिल्क का कुर्ता पहन रखा था। जिसमें वो हमेशा की तरह बेहद हैंडसम लग रहे थे।
Kriti Sanon
Kriti Sanonअर्जुन कपूर और कृति सेनन ने फिल्म पानीपत में बढ़िया काम किया है। फिल्म में अर्जुन कपूर ने सदाशिव राव भाऊ का किरदार निभाया है, जो एक वीर मराठा योद्धा थे और जिनके साहस और जांबाजी से अफगानों का बादशाह अहमद शाह अब्दाली भी प्रभावित हुआ था। अर्जुन कपूर ने अपने रोल को बखूबी निभाया है और उनके काम की तारीफ हो रही है। वो एक योद्धा के सख्त किरदार में भी काफी नर्म हैं, जो देखना काफी अच्छा लगता है।
Arjun Kapoorपानीपत में कृति सेनन, अर्जुन कपूर के किरदार सदाशिव राव भाउ की पत्नी पार्वती बाई के किरदार में हैं। उनका रोल भी काफी अच्छा है। कृति ने ना सिर्फ फिल्म में रोमांस किया है बल्कि लड़ाई भी की है। उनके किरदार का योगदान भी देखने लायक है। इन सबके साथ-साथ कृति सेनन और अर्जुन कपूर की केमिस्ट्री भी अच्छी है।
Arjun Kapoor & Kriti Sanon
Arjun Kapoor & Kriti Sanonऔर पढ़ें- अक्षय कुमार ने भारतीय पासपोर्ट के लिए किया अप्लाई, कहा- दुख होता है जब…
➡ मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.
'>Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.embed/captioned' allowtransparency='true' allowfullscreen='true' frameborder='0' height='879' width='400' data-instgrm-payload-id='instagram-media-payload-3' scrolling='no'>
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/17/cover-2663-2025-10-17-18-54-17.png)