Advertisment

मलाइका-अर्जुन के रिश्ते को लेकर बॉलीवुड में फिर हो रही है चर्चा

author-image
By Chhavi Sharma
New Update
मलाइका-अर्जुन के रिश्ते को लेकर बॉलीवुड में फिर हो रही है चर्चा

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चाओ में रहती हैं। जी हां अक्सर मलाइका और अर्जुन की बीच अफेयर को लेकर खबर आती रहती हैं। हालाँकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा हैं।

लेकिन जब से अर्जुन ने मलाइका की एक तस्वीर को लाइक किया हैं तब से यह अंदाजा लगाया जा रहा हैं की शायद जल्द ही यह दोनों अपने रिश्ते को लेकर कुछ जाहिर कर सकते हैं।

दरअसल बीते दिनों पहले एक रिएलिटी शो में मलाइका अरोड़ा का हाथ थामे स्टेज पर जाने वाले अर्जुन कपूर ने अब मलाइका अरोड़ा के एक खूबसूरत फोटो को लाइक किया है। जिसके चलते इन दोनों के बीच अक्सर उड़ती अफेयर की खबरों को हवा दी जा रही हैं।

अर्जुन ने मलाइका की जिस तस्वीर को लाइक किया हैं, इस पोस्ट में मलाइका एक दीवार के आगे खाड़ी नीचे की ओर देखती नजर आ रही हैं मलाइका ने तस्वीर में डेनिम जैकेट पहनी हुई हैं और पीछे दीवार पर प्यार के कुछ शब्दों के साथ बड़े अक्षरों में “लव” लिखा हुआ हैं।

इस पोस्ट की कैप्शन में मलाइका ने लिखा, “हम ऐसी जगहों पर प्यार ढूंढ लेते हैं जहां पर उसकी होने की कोई आशा नहीं होतीl वह मुझे ऐसे देखता है, जैसे कोई नहीं देखताl” इस पोस्ट को कई लोगों ने लाइक किया हैं।

हालाँकि इन दोनों के अफेयर की चर्चा तबसे है जब से अर्जुन कपूर सलमान खान के घर फिटनेस ट्रेनिंग के लिए जाया करते थे। वही से इन दोनों के अफेयर की चर्चा शुरू हुई, खबर यह भी हैं की अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बीच हुए तलाक का भी एक बड़ा कारण रहे है।

ख़ैर काम की बात की जाए तो हाल ही में अर्जुन कपूर की फिल्म “नमस्ते इंग्लैंड” रिलीज़ हुई हैं फिल्म में उनके साथ परिणीती चोपड़ा लीड रोल में हैं। वही मलाइका ने भी फिल्म 'पटाखा' में डांस नंबर किया हैं।

#bollywood #arjun kapoor #malaika arora
Advertisment
Latest Stories