अप्रैल में एक दूजे के हो जाएंगे अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा, चर्च में करेंगे शादी

author-image
By Sangya Singh
New Update
अप्रैल में एक दूजे के हो जाएंगे अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा, चर्च में करेंगे शादी

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। खबर है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जल्दी ही शादी करने जा रहे हैं। दोनों का रिश्ता अब किसी से छिपा नहीं है। हालांकि, खास दोस्त और इंडस्ट्री से जुड़े लोगो ने दोनों के अफेयर को कन्फर्म कर दिया है। अब खबर आ रही है कि दोनों अप्रैल में शादी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाज के मुताबिक होगी और ये शादी एक प्राइवेट सेरेमनी होगी।

खबर है कि इस शादी में केवल कुछ खास दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे। आपको बता दें, कि मलाइका की पहली शादी भी अरबाज़ के साथ क्रिश्चियन रीति-रिवाज़ से ही हुई थी। मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा भी पति शकील के साथ क्रिश्चियन रीति-रिवीज से शादी के बंधन में बंध चुकी हैं।

करीना कपूर हाल ही में करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में हिस्सा लिया था। इस दौरान करण जौहर ने करीना से पूछा कि क्या तुम्हें पता है कि अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। इस पर करीना कपूर ने कि हां मुझे पता है कि वो दोनों डेट कर रहे हैं। करण ने इसके बाद कहा कि ये भी अफवाह है कि तुम मलाइका की ब्राइड्समेड (दुल्हन की दोस्त) बनने वाली हो। इस पर करीना कपूर पूरी तरह से इग्नोर करती हुई नजर आई।

बता दें कि मलाइका अरोड़ा कॉफी विद करण के कॉफी अवॉर्ड्स की ज्यूरी की मेंबर थीं। प्रोमो के मुताबिक, करण जौहर ने कहा कि- बेस्ट परफॉर्मेंस मेल। इस पर किरण खेर कहती हैं मुझे लगता है अर्जुन। वहीं, मलाइका अरोड़ा कहती हैं- मुझे अर्जुन कपूर पसंद हैं। चाहे इस तरह या उस तरह। मलाइका का ये जवाब सुनकर करण जौहर शरारत से भरा एक्सप्रेशन देते हैं।

फिलहाल, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर स्विट्जरलैंड में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की प्री-वेडिंग सेरेमनी अटेंड कर रहे हैं। दोनों की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में दोनों क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए स्पॉट किए गए हैं।

Latest Stories