/mayapuri/media/post_banners/6238302873783f10904851f3dcf563233b23054eb1a0933de2cdc50c42c88b13.jpg)
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग में बिजी है। उनके साथ इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा भी नजर आएंगी। दोनों एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त है। दोनों इससे पहले 2012 में आई फिल्म 'इश्कजादे' में साथ नजर आए थे दोनों की बॉंडिंग बहुत अच्छी है। वहीं आए दिन दोनों स्टार एक दूसरे का मजाक बनाते हुए भी नजर आते हैं।
हाल ही में अर्जुन ने अपने टि्वटर अकाउंट पर एक मीम शेयर किया है जिसमें वह परिणीति का मजक बनाते नजर आ रहे हैं। इस मीम में अर्जुन ने अपनी और परिणीति की फिल्मों के पॉपुलर गाने 'इश्कजादे' और 'भरे बाजार' की एक तस्वीर शेयर की है। इस मीम शेयर करते हुए अर्जुन ने परिणीति को चिड़ाते हुए कहा कि 6 साल हो गए है, लेकिन वह अभी भी आप पर पागल है! अब देखना यह है की परिणीति अर्जुन के इस मीम का क्या जवाब देती हैं ये देखना बहुत मजेदार होगा।
बता दें की फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ को अब तक 75 जगहों पर शूट की जा चुकी है। यह फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज़ होगी। इसके अलावा अर्जुन और परिणीति एक साथ फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ मे भी काम कर रहे हैं, जो की 1 मार्च, 2019 में रिलीज़ होगी।