अपने नए लुक के साथ अमृता अरोड़ा के घर पहुंचे अर्जुन कपूर ,साथ दिखी मलाइका

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
अपने नए लुक के साथ अमृता अरोड़ा के घर पहुंचे अर्जुन कपूर ,साथ दिखी मलाइका

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पानीपत की तैयारीयों में बिजी हैं। इसी दौरान अर्जुन की कुछ तस्वीरें सामने आई है। दरअसल, कुछ दिन पहले अर्जुन मलाइका संग अमृता अरोड़ा के घर पहुंचे। इस दौरान अर्जुन अपने एक नए लुक के साथ नजर आए। पार्टी में पहुचें अर्जुन ने ब्लू कलर की टीशर्ट के साथ कैप पहनी हुई थी। जिसमें वह अपने कूल अंदाज के साथ नजर आए। अर्जुन बेहद स्टाइल के साथ मूछों को ताव देते दिखे। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

अर्जुन और मलाइका के अलावा अमृता के घर पार्टी में करीना कपूर खान भी तैमूर के साथ पहुंचीं। पार्टी में मलाइका गोल्डन कलर की ड्रेस पहन बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आई। वही करीना तैमूर के साथ कैजुअल लुक में नजर आईं। स्टार्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

बता दें की बिते कुछ दिनों से अर्जुन कपूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी। जिसमें अर्जुन अपने चेहरे को मास्क से ढके हुए दिखे रहे थे। अर्जुन को डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के ऑफिस जाते हुए भी स्पॉट किया गया था। तब भी उन्होंने अपना चेहरा मास्क से छिपाया हुआ था। लेकिन अब अर्जुन ने अपना ब्लैक मास्क हटाकर फैंस को अपना न्यू लुक दिखा ही दिया।

फिल्मों के अलावा अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका के साथ अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अक्सर दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है। दोनों की एक साथ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो जाती हैं।

publive-image

publive-image

Latest Stories