Advertisment

अर्जुन कपूर ने शेयर की ऐसी फोटो मलाइका अरोड़ा ने किया कमेंट: इतने गुस्से में क्यों हो?

author-image
By Pankaj Namdev
New Update
अर्जुन कपूर ने शेयर की ऐसी फोटो मलाइका अरोड़ा ने किया कमेंट: इतने गुस्से में क्यों हो?

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप ख़बरें हर तरफ छायीं हुई है। वैसे दोनों अभी अपने इस रिश्ते को कुबूला नहीं लेकिन दोनों हर जगह एक साथ जरुर स्पॉट होते है. यही नहीं जब भी दोनों सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करते है तो एक दुसरे के पोस्ट पर कमेंट जरुर करते है। हाल ही में सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बचपन में नकली घोड़े पर बैठे नजर आ रहे हैं और काफी सीरियस दिख रहे हैं। इस फोटो पर मलाईका अरोड़ा ने भी कमेंट किया है

Advertisment

अपनी बचपन की फोटो को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा-मैंने हॉर्स राइडिंग की प्रैक्टिस बहुत पहले ही शुरू कर दी थी। हमेशा से जानता था कि मैं पानीपत में काम करूंगा। मलाइका ने लिखा-इतने गुस्से में क्यों हो?

अर्जुन कपूर ने शेयर की ऐसी फोटो मलाइका अरोड़ा ने किया कमेंट: इतने गुस्से में क्यों हो?

दरअसल अर्जुन की अगली फिल्म पानीपत में वह सदाशिव राव भाऊ का रोल निभा रहे हैं। इस रोल के लिए उन्होंने अपना सिर भी मुंडवा लिया था। इसे आशुतोष गोवारिकर बना रहे हैं, जिसकी शूटिंग इन दिनों जारी है। फिल्म में संजय दत्त और कृति सैनन भी नजर आएंगे। आपको बता दें की हाल ही में अर्जुन कपूर की इंडिया मोस्ट वांटेड रिलीज़ हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन किया

Advertisment
Latest Stories