बहन अंशुला ने मलाइका-अर्जुन कपूर के रिश्ते को दि हरी झंडी

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
बहन अंशुला ने मलाइका-अर्जुन कपूर के रिश्ते को दि हरी झंडी

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर  मलाइका अरोड़ा  के साथ अफेयर को लेकर काफी चर्चा में रहते है अकसर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। दोनों की एक साथ काफी तस्वीरें भी  सोशल मीडिया पर वायरल होती है।

इसके अलावा अर्जुन और मलाइका एक-दूसरे के परिवार के भी करीब आते जा रहे हैं। हाल ही में अर्जुन अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ एक चैट शो में पहुंचे । जहां अंशुला ने अर्जुन की गर्लफ्रेंड के बारे में कई राज खोले   दरअसल जब अंशुला से पूछा गया कि आपको अर्जुन की कौन सी एक्स गर्लफ्रेंड सबसे अच्छी लगी थी। अंशुला ने जवाब दिया, 'मुझे अर्जुन की सारी गर्लफ्रेंड पसंद हैं। मैं इसकी सारी गर्लफ्रेंड की दोस्त हूं।' अंशुला के इस जवाब से लगा कि वो अर्जुन और मलाइका के रिश्ते से भी खुश हैं। अर्जुन और मलाइका की बात करे तो दोनों ने अपने रिलेशनशिप को अभी तक ऑफिशियल स्वीकार नहीं किया है।

वेसे तो यह बात किसी से छिपी नहीं है कि अर्जुन की पहली गर्लफ्रेंड सलमान खान की बहन अर्पिता खान थीं। अर्जुन ने एक इंटरव्यू में भी अर्पिता के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, 'मेरा पहला सीरियस रिलेशनशिप अर्पिता खान के साथ था। हम दोनों ने एक-दूसरे को तब डेट करना शुरू किया था जब हम 18 साल के थे।' अर्जुन ने कहा था, 'मैं सलमान भाई के भी बहुत करीब था। जब 'मैंने प्यार क्यों किया' की शूटिंग चल रही थी तब हम एक-दूसरे से मिले और डेट करना शुरू कर दिया। हमारा रिश्ता दो साल तक चला।' फिलहाल इस वक्त सलमान, अर्जुन से खासा नाराज हैं। क्योंकि मलाइका, सलमान की भाभी थीं और अर्जुन उन्हें ही डेट करने लगे।

फिलहाल अर्जुन इन दिनों फिल्म 'पानीपत' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा वह 'इंडियाज मोस्टवोंटेंड मुंडा' में नजर आएंगे। फिल्म में अर्जुन प्रभात नाम का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में वह एक खुफिया अधिकारी के रोल में दिखेंग। यह फिल्म अगले साल 24 मई 2019 को रिलीज होगी।

Latest Stories