बीती रात मलाइका के घर स्पॉट हुए अर्जुन कपूर ,मीडिया के कैमरों को देखकर छिपाया चेहरा

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
बीती रात मलाइका के घर स्पॉट हुए अर्जुन कपूर ,मीडिया के  कैमरों को देखकर छिपाया चेहरा

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर  इन दिनों  मलाइका अरोड़ा  से अपने अफेयर को लेकर काफी चर्चा में है। अकसर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। दोनों की साथ में काफी तस्वीरें भी वायरल होती है।

हाल ही में एक बार फिर अर्जुन कपूर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। दरअसल बीती रात अर्जुन को मलाइका के घर के बाहर स्पॉट किया गया। उसी दौरान अर्जुन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीरों में अर्जुन ब्लू जींस के साथ ब्लैक टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में साफ पता चल रहा है की अर्जुन मीडिया के कैमरों से बचते नजर आ रहे हैं। मलाइका के घर से निकलते ही बिना वक्त गंवाए अर्जुन सीधे अपनी गाड़ी में बैठ गए।

इतना ही नहीं बल्कि अर्जुन इंडस्ट्री के उन स्टार्स में से हैं जो अपने फैंस के साथ तस्वीर खिंचवाने में कभी भी नखरे नहीं दिखाते लेकिन बीती रात उन्होंने फैन को तस्वीर देने से इंकार कर दिया। अर्जुन अपनी गाड़ी में बैठे और चले गए।

बता दें की बीते दिनों से मलाइका की एक तस्वीर भी काफी वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने एक लॉकेट पहना हुआ है। इस लॉकेट में ए और एम अक्षर लिखे हुए हैं। लोग मान रहे हैं कि इस तस्वीर के साथ मलाइका ने अपना और अर्जुन का रिश्ता आधिकारिक कर दिया है। लेकिन मलाइका ने इस बात को गलत  बताते हुए कहा की यह उनके नाम के ही अक्षर है। उन्होंने गलती से उसे उल्टा पहन लिया था।

इसके अलावा भी दोनों को लेकर खंबरे भी थी कि अर्जुन और मलाइका ने एक प्रॉपर्टी भी खरीदी है। दोनों ने पॉश लोकेशन में एक घर खरीदा है। अर्जुन और मलाइका ने लोखंडवाला के करीब एक प्लश सोसाइटी में एक फ्लैट खरीदा है।अब यह दोनों साथ में रहते हैं या नहीं फिलहाल इसके बारे में कुछ कह पाना मुश्किल है, लेकिन इस वक्त यह दोनों इस फ्लैट के इंटीरियर पर काम कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन इन दिनों फिल्म 'पानीपत' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा वह 'इंडियाज मोस्टवोंटेंड मुंडा' में नजर आएंगे। फिल्म में अर्जुन प्रभात नाम का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में वह एक खुफिया अधिकारी के रोल में दिखेंग। यह फिल्म अगले साल 24 मई 2019 को रिलीज होगी।

Latest Stories