Advertisment

क्या फिर बढ़ रही हैं मलाइका और अर्जुन के बीच नजदीकियां ?

author-image
By Sangya Singh
New Update
क्या फिर बढ़ रही हैं मलाइका और अर्जुन के बीच नजदीकियां ?

सभी जानते हैं कि अरबाज खान से मलाइका अरोड़ा के तलाक की वजहों में अर्जुन कपूर से उनकी दोस्‍ती भी एक बड़ी वजह मानी जाती है। वैसे मलाइका अरोड़ा से दोस्‍ती का खमियाजा अर्जुन कपूर को अब तक भुगतना भी पड़ रहा है। जहां एक तरफ वह खान परिवार के आंखों से उतर गए हैं वहीं बॉलीवुड में भी कई सेलेब्स ने भी अर्जुन से दूरियां बना ली हैं।

Advertisment

आपको बता दें कि खान परिवार में अर्जुन कपूर को एंट्री इसलिए मिली थी क्‍योंकि सलमान खान खुद उनको ग्रूम कर रहे थे। फिर अर्जुन के पापा बोनी कपूर के भी सलमान खान काफी करीबी रहे हैं। इस वजह से वह जल्‍दी ही परिवार में घुलमिल गए। लेकिन कहा जाता है कि फिर मलाइका से उनकी नजदीकी बढ़ने लगी जिसका नतीजा अरबाज से उनकी शादी का टूट जाना रहा।

तभी से सलमान खान ने दोनों से दूरी बना ली है। इतना ही नहीं, वह मलाइका अरोड़ा को कई इवेंट्स और पब्‍ल‍िक प्‍लेसेज पर इग्‍नोर करते दिख चुके हैं तो सोनम कपूर की शादी के फंक्‍शन में पहुंचने पर बोनी से तो मिले लेकिन उनके साथ खड़े अर्जुन कपूर को अनदेखा करके निकल गए। इन बातों को देखते हुए शायद अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कभी पब्‍ल‍िक्ली एक दूसरे से नहीं मिले।

लेकिन एक बार फिर से दोनों को साथ देखा जा रहा है। लगता है कि अब अर्जुन और मलाइका ने सभी का सामना करने का फैसला कर लिया है। तभी तो मुंबई में हुए लैक्‍मे फैशन वीक के एक शो के दौरान दोनों साथ बैठे नजर आए और साथ ही डिजाइनर और रैंप वॉक करने वाले सेलिब्रिटीज को खूब चीयर भी किया। इस दौरान दोनों साथ में बेहद खुश नजर आ रहे थे और बाकी कहानी तो तस्‍वीरें खुद ही बयां कर रही हैं।

अब देखना ये है कि अर्जुन और मलाइका के बीच दोबारा बढ़ रही इन नजदीकियों का अगला पड़ाव क्या होता है। ऐसा भी माना जा रहा है कि दोनों का दोबारा साथ आना इस बात का भी इशारा करता है कि शायद दोनों ने अपने रिश्ते पर मुहर लगाने का फैसला कर लिया है। ऐसा भी हो सकता है कि दोनों जल्द ही शादी का ऐलान करने वाले हों ।

Advertisment
Latest Stories