मलाइका अरोड़ा से शादी करेंगे अर्जुन कपूर? बोले - अगर हम अभी करना भी चाहें तो ...

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
मलाइका अरोड़ा से शादी करेंगे अर्जुन कपूर? बोले - अगर हम अभी करना भी चाहें तो  ...

मलाइका अरोड़ा से शादी के लिए पूरी तरह तैयार अर्जुन कपूर? बोले - अगर हम अभी करना भी चाहें तो अभी कैसे ...

बॉलीवुड में इन दिनों जो कपल सबसे ज्यादा चर्चाओं में है वो है मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर। लॉकडाउन के बीच हमेशा बिजी रहने वाली बॉलीवुड सेलेब्रिटीज इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़े हुए हैं। वहीं इस दौरान अर्जुन कपूर एक लाइव इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में अर्जुन कपूर से फैंस ने दिलचस्प सवाल पूछे, इसी बीच एक सवाल मलाइका और उनकी शादी से जुड़ा भी पूछा गया। अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ रिश्ते और उनसे शादी को लेकर खुलकर बातें की हैं।

इसमें छिपाने की कोई बात नहीं है

मलाइका अरोड़ा से शादी करेंगे अर्जुन कपूर? बोले - अगर हम अभी करना भी चाहें तो  ...

Source - Rediff

दरअसल, अर्जुन कपूर ने अपनी लव लाइफ को लेकर ये बातें लाइव इंटरव्यू के दौरान की हैं। इस इंटरव्यू में एक फैन ने पूछा कि गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ शादी को लेकर आपके क्या प्लान्स हैं। इस पर अर्जुन कपूर ने बहुत ही दिलचस्प जवाब दिया, उन्होंने कहा- 'जब भी शादी करूंगा आप सबको बता दूंगा। फिलहाल तो कोई प्लान नहीं है'. उन्होंने हंसते हुए कहा कि अगर हम अभी करना भी चाहें तो यह कैसे संभव है। हालांकि आगे इसी बात को स्पष्ट करते हुए अर्जुन ने कहा कि अभी दोनों की तरफ से इसे लेकर कोई प्लानिंग नहीं हुई है।  इसमें छिपाने की कोई बात नहीं है, जब भी हम तैयार होंगे, सबसे पहले अपने फैंस को ही इसकी जानकारी देंगे।

मलाइका की तारीफ़ में बोले अर्जुन

मलाइका अरोड़ा से शादी करेंगे अर्जुन कपूर? बोले - अगर हम अभी करना भी चाहें तो  ...

Source - Youtube

इस दौरान एक फैन के जवाब में अर्जन ने मलाइका की तारीफ की। अर्जुन ने कहा, मुझे उनका धैर्य पसंद है। मलाइका के साथ रहना बहुत आसान भी नहीं है और वह बहुत मुश्किल भी नहीं हैं। मुझे लगता है कि हम दोनों एक-दूसरे के लिए परफेक्ट हैं।

अर्जुन कपूर के इस जवाब के बाद उनकी शादी को लेकर उड़ रही तरह-तरह की अफवाहों पर लगाम लगनी तय है। हालांकि, वो इससे पहले भी कई इंटरव्यूज में ये साफ कर चुके हैं कि फिलहाल ना तो उनका और ना ही मलाइका का शादी को लेकर कोई प्लान है। वो दोनों अपने रिश्ते में जहां पर भी हैं काफी खुश हैं। मलाइका भी शादी के सवाल पर कुछ ऐसा ही जवाब देती नजर आई हैं।

मलाइका अरोड़ा से शादी करेंगे अर्जुन कपूर? बोले - अगर हम अभी करना भी चाहें तो  ...

Source - Instagram

आपको बता दें ,कि बीते दिनों अर्जुन कपूर एक नेक काम के लिए चर्चा में रहे थे, उन्होंने दिहाड़ी मजदूरों के लिए पैसा जुटाने की खातिर कुछ फैन्स के साथ वर्चुअल डेट रखी थी। इसके जरिये उन्होंने 300 दिहाड़ी मजदूरों के परिवारों के लिए एक महीने के राशन के लिए पैसा जुटाया था।

और पढ़ेंः कैसा था 1988 में आई महाभारत सीरियल के शूट का आखिरी दिन…वीडियो देखकर आपकी आंखें भी हो जाएंगी नम

Latest Stories