‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ के बाद इस जासूस की कहानी पर फिल्म बनाएंगे राजकुमार गुप्ता

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ के बाद इस जासूस की कहानी पर फिल्म बनाएंगे राजकुमार गुप्ता

निर्देशक राज कुमार गुप्ता ने पिछले साल नवंबर में अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड की शूटिंग खत्म कर ली थी। अब उन्होंने नई फिल्म की घोषणा कर दी है। इस फिल्म में भारत के सबसे मशहूर जासूस की कहानी दिखाई जाएगी। जी हां, राज कुमार गुप्ता की अगली फिल्म जासूस रविंद्र कौशिक की सच्ची कहानी पर आधारित होगी। रविंद्र कौशिक वो अभिनेता थे जो रॉ एजेंट बन गए थे जिन्हें ब्लैक टाइगर के नाम से भी जाना जाता था। राज कुमार गुप्ता ने रविंद्र कौशिक के परिवार से फिल्म बनाने के लिए राईट्स ले लिए हैं।

राज कुमार गुप्ता इस बारे में कहा, ये एक भावनात्मक और असाधारण कहानी है। अभी हम इसकी स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं। मैं उनके (रविंद्र कौशिक) परिवार का आभारी हूं कि उन्होंने मुझ में विश्वास दिखाया। अपनी पहली फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी राज कुमार असली लोकेशन दिखाना चाहते हैं। इस बारे में उन्होंने जानकारी दी की वो फिल्म की शूटिंग राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और ईरान में करेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी स्क्रिप्ट में रविंद्र कौशिक का 21 से 49 साल की उम्र तक का सफर दिखाया जाएगा।

रविंद्र कौशिक की बहन शशी वशिष्ठ ने राज कुमार गुप्ता के साथ कहानी पर चर्चा की। उन्होंने बताया 1999 में उनके भाई रविंद्र कौशिक का निधन हुआ। वो देशभक्त थे।उनकी बहन ने कहा, ‘बचपन में वो (रविंद्र कौशिक) देशभक्ति पर नाटक लिखते थे। वो बेहद हैंडसम थे, लोग उन्हें विनोद खन्ना बुलाते थे। उनकी कहानी अलग है। पहले भी कई लोग हमारे पास उनपर फिल्म बनाने के लिए लेकिन ये कभी सही नहीं लगा क्योंकि ये निजी है।’ बता दें कि रविंद्र कौशिक को उनकी बहादुरी और देश के लिए योगदान के लिए ब्लैक टाइगर उपनाम दिया गया था।

Latest Stories