/mayapuri/media/post_banners/feed444337aba580274c6959d6b9da612284c65920f3d9fccfee326ad189cc20.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अकसर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनके लुक को उनके फैंस काफी पसंद करते है। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाती है। /mayapuri/media/post_attachments/c6dd869758acce4b3df6694d356b99461b97700493762fb8de27159e87d04c91.jpg)
सोनम कपूर का इवेंट में दिखा अलग लुक
हाल ही में सोनम कपूर एक इवेंट में पहुंची थी। इस इवेंट में वह अपने एक नए लुक के साथ पहुंची थी। उन्होंने ब्राउन कलर के ब्लेजर के साथ स्काई ब्लू कलर की शर्ट पहनी थी। सोनम का यह लुक बेहद हटकर था। इसके अलावा उन्होंने बटन वाली पैंट भी पहनी हुई थी। सोनम की इस फोटो को उनकी डिजाइनर बहन रिया कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। और रिया कपूर ही सोनम की स्टाइलिस्ट भी है।
भाई अर्जुन कपूर ने सोनम की फोटो पर ली चुटकी
बता दें की सोनम कपूर के भाई अर्जुन कपूर ने सोनम की इस फोटो पर कमेंट कर के ट्विटर पर ट्रोल किया है। सोनम के इस लुक पर अभिनेता अर्जुन कपूर ने चुटकी लेते हुए कहा 'मुझे मेरा सूट वापस चाहिए।' इसके बाद इस पर और भी कमेंट्स आने लगे।
'द जोया फैक्टर' के लिए सोनम के करवाया मेकओवर
फिल्मों की बात करें तो इन दिनों सोनम अपनी फिल्म 'द जोया फैक्टर' की शूटिंग में बिजी है। फिल्म के लिए सोनम से अपना मेकओवर करवाया हैं। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/17/cover-2663-2025-10-17-18-54-17.png)