प्रेंग्नेंट है अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला, तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
प्रेंग्नेंट है अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला, तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों अपने रिलेशनशीप को लेकर काफी सुर्खियों में है।  दरअसल अर्जुन अपनी पहली पत्नी मेहर जेसिया को तलाक देने के बाद इन दिनों साउथ अफ्रीकन मॉडल गैबरीला को डेट कर रहै है। उन दोनों की फोटोज अकसर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। कुछ समय पहले ही दोनों ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशल किया था।

हाल ही में अब दोनों से जुड़ी एक खंबर सामने आ रही है।  दरअसल, अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला जल्द ही मां बनने वाली है। इस बात की जानकारी खूद अर्जुन ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर  अपनी और गैब्रिएला डेमेट्रिएडस की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में गैब्रिएला बेबी बंप के साथ नजर आई हैं। अर्जुन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए आने वाले नन्हें मेहमान के लिए गैब्रिएला डेमेट्रिएडस को धन्यवाद भी किया है। उन्होंने तस्वीर की कैप्शन में लिखा-'तुम्हारे पास होने और सब कुछ फिर से शुरू करने, साथ ही इस बच्चे के लिए धन्यवाद।' वहीं अर्जुन रामपाल के फैंस भी कमेंट के जरिए उन्हें बधाई दे रहे हैं।

बता दें कि अर्जुन ने बीते साल अपनी पत्नी मेहर जेसिया से अलग होने का फैसला किया था। दोनों ने शादी के 20 साल बाद तलाक लेने का फैसला किया था। अर्जुन और मेहर की दो बेटियां माहिका और मायरा हैं फिलहाल अभी तक दोनों का तलाक नहीं हुआ है।

Latest Stories