Advertisment

एक दुर्घटना में घायल हुए अर्जुन रामपाल,वीडियो शेयर करके दी जानकारी

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
एक दुर्घटना में घायल हुए अर्जुन रामपाल,वीडियो शेयर करके दी जानकारी

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पलटन की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म को जे.पी दत्ता द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। यह फिल्म सिक्किम सीमा पर स्थित नाथू ला और चो ला में 1967 में हुए युद्ध पर आधारित है।

Advertisment

इसके उलावा अर्जुन रामपाल को लेकर एक और खबर सामने आ रही हैं। दरअसल अर्जुन एक दुर्घटना में घायल हो गए है। दुर्घटना में उनके घुटने में गहरी चोट आई हैं। इस बात की जानकारी अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके दी है।  वीडियो में एमआरआई करवाते दिख रहे है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया -'घुटना तोड़ लिया। बहुत बुरा हुआ। गलत तालमेल। दुर्घटना, एमआरआई और बिस्तर पर।'

बता दें की फिल्म में अर्जुन के अलावा जैकी श्रॉफ, सोनू सूद, ईशा गुप्ता, हर्षवर्धन राणे, गुरमीत चौधरी, रोहित रॉय, सोनल चौहान और मोनिका गिल भई लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होगी।

Advertisment
Latest Stories