/mayapuri/media/post_banners/e32f55024ecfb22ccfbc33fe4d7bfa50afb13f4af1098962043bb6e633c85f9b.jpg)
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों अपने रिलेशनशीप को लेकर काफी सुर्खियों में है। अर्जुन वह साउथ अफ्रीकन मॉडल गैबरीला को डेट कर रहै है। उन दोनों की फोटोज अकसर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।
हाल ही में फिर एक बार अर्जुन और गैबरीला की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल बीते दिन ही दोनों को डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान गैबरीला ब्लैक कलर की ड्रेस में बेहद ह़ॉट लग रही थी। वही अर्जुन ब्लू कलर के ट्राउजर के साथ ब्लू कलरटी-शर्ट पहने अपने कैजुअल लुक के साथ कुल अंदाज में नजर आए।
बता दें की अर्जुन और उनकी पत्नी मेहर जेसिया दोनों अपनी रजामंदी से अलग हो गए है। गैबरीला की बात करें तो वह मॉडल के साथ साथ फैशन डिजाइनर भी है। उन्होंने 2014 में 'सोनाली केबल' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं अर्जुन की बात करे तो उनकी फिल्म 'पलटन' हाल ही में रिलीज हुई है। जो की लोगों को काफी पसंद भी आई है।