Advertisment

अर्जुन रामपाल तीसरी बार बने पिता, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने बेटे को दिया जन्म

author-image
By Sangya Singh
New Update
अर्जुन रामपाल तीसरी बार बने पिता, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने बेटे को दिया जन्म

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल तीसरी बार पिता बन गए हैं। गुरुवार को अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने बेटे को जन्म दिया है। खबरों के मुताबिक, गैब्रिएला की डिलीवरी सिजेरियन हुई है। आपको बता दें, कि ग्रैबिएला को कल यानी बुधवार को अस्पताल ले जाया गया था। ग्रैबिएला के पैरेंट्स साउथ अफ्रीका से भारत आ गए हैं।

Advertisment

अर्जुन कपूर को बॉलीवुड से बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं। सबसे पहले डायरेक्टर जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने सोशल मीडिया पर बधाई दी है।

आपको बता दें, कि अभिनेता अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स काफी वक्‍त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बीते दिनों अर्जुन रामपाल के गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग शादी करने की भी अटकलें जोरों पर थीं, लेकिन शादी को लेकर दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

Advertisment
Latest Stories