/mayapuri/media/post_banners/177d7fe08b0a5f79ac142e03a4b25466996fc2d6b5bcb90d05dbbafc41e4475f.jpg)
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में है। अर्जुन वह साउथ अफ्रीकन मॉडल गैबरीला को डेट कर रहे है। उन दोनों की फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।
हाल ही में फिर एक बार अर्जुन और गैबरीला की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल अर्जुन गैबरीला को लंच और गणेश पंडल में दर्शन करवाते नजर आए। लेकिन इस दौरान दोनों कैमरे से बचते नजर आ रहे थे।
तस्वीरों मे गैबरीला ने ब्लू डैनिम के साथ व्हाइट कलर का टॉप पहना हुआ था इसी के साथ उन्होनें जैकेट भी पहनी हुई थी वह अपने इस लुक में बेहद स्टाइलिश लग रही थी। वहीं अर्जुन ग्रे कलर की जींस और व्हाइट कलर की टी-शर्ट के साथ डार्क ब्लू कलर की शर्ट पहने बेहद हैंडसम नजर आ रहे थे।
बता दें की अर्जुन और उनकी पत्नी मेहर जेसिया दोनों अपनी रजामंदी से अलग हो गए है। गैबरीला की बात करें तो वह मॉडल के साथ साथ फैशन डिजाइनर भी है। उन्होंने 2014 में 'सोनाली केबल' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं अर्जुन की बात करे तो उनकी फिल्म 'पलटन' हाल ही में रिलीज हुई है। जो की लोगों को काफी पसंद भी आई है।