Armaan Jain Wedding Reception: जब ज़मीं पर उतरे बॉलीवुड के सितारे, ऐसा था अंदाज़

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
Armaan Jain Wedding Reception: जब ज़मीं पर उतरे बॉलीवुड के सितारे, ऐसा था अंदाज़
Armaan Jain Wedding Reception में बॉलीवुड सेलेब्स ने की शिरकत

B-Town में इन दिनों किसी बात की चर्चा है तो वो है करीना-करिश्मा के कज़िन अरमान जैन की शादी की। अरमान जैन ने 3 फरवरी को अपनी गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा से शादी की है। वहीं 4 फरवरी को ग्रैंड रिसेप्शन हुआ जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे ज़मीं पर नज़र आए। शादी से लेकर अरमान जैन के वेडिंग रिसेप्शन(Armaan Jain Wedding Reception)तक में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की।

इस रिसेप्शन पार्टी में दूल्हा दुल्हन के अलावा कई ऐसे सितारे रहे जिन पर से निगाहें हटाना मुश्किल हो रहा था। हर कोई बेस्ट से बेस्ट नज़र आ रहा था। तो चलिए आपको दिखाते हैं तस्वीरों में कि इस वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड सेलेब्स किस अंदाज़ में नज़र आए।

1. कपूर सिस्टर्स

अरमान जैन की शादी(Armaan Jain Wedding) में अगर किसी की चर्चा हो रही है तो वो है कपूर सिस्टर्स की। यानि करीना कपूर खान(Kareena kapoor Khan) और करिश्मा कपूर(Karishma Kapoor)। दोनों शादी में खूब मस्ती करती नज़र आ रही हैं। और अब रिसेप्शन में भी दोनों ने खूब धूम मचाई है। दोनों की देखिए खास तस्वीरें।

2. कियारा आडवाणी(Kiara Advani)

अरमान जैन के वेडिंग रिसेप्शन में कियारा आडवाणी भी पहुंची। मैरून कलर के लहंगे में कियारा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होने बेहद सिंपल लुक रखा था जो उन पर काफी सूट भी कर रहा था। इस रिसेप्शन में कियारा ने डांस परफॉर्मेंस भी दी।

3. रणबीर-आलिया-नीतू सिंह

 रिसेप्शन में रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) ब्रह्मास्त्र में उनकी को-स्टार आलिया भट्ट(Alia Bhatt) के साथ पहुंचे। इन दिनों इंडस्ट्री में रणबीर और आलिया के इश्क के चर्चे खूब हो रहे हैं। वहीं दोनों के साथ रणबीर की मां नीतू सिंह भी मौजूद रहीं। हालांकि इस दौरान खराब तबीयत के चलते ऋषि कपूर नज़र नहीं आए।

4. तारा सुतारिया(Tara Sutaria)

ज़रा तारा सुतारिया को तो देखिए। ऑफ वाइट लहंगे में तारा वाकई आसमान का तारा नज़र आ रही थीं। इस लुक में देखकर कोई भी उनकी तारीफ किए बिना तो रह नहीं पाया होगा।

5. अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा

इस वेडिंग रिसेप्शन में दूल्हा-दुल्हन के बाद अगर कोई कपल चर्चा में रहा होगा। तो वो यकीनन अर्जुन और मलाइका रहे होंगे। रिसेप्शन में दोनों साथ आए और दोनों ने कई फोटोज़ क्लिक करवाई। मलाइका रेड ड्रेस में काफी हॉट लग रही थीं तो वहीं अर्जुन उन्हे पूरी तरह Compliment कर रहे थे।

6. शाहरूख खान-गौरी खान

रिसेप्शन में शाहरूख और गौरी भी पहुंचे। दोनों ने रिसेप्शन में परफॉर्मेंस भी दी जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

7. अंबानी परिवार

रिसेप्शन में अंबानी परिवार ने भी शिरकत की। मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी, श्लोका मेहता साथ नज़र आए।

Latest Stories