/mayapuri/media/post_banners/ba038aa293790851de0fd4243da569f541252a4087d5f1055f7d8f139fb19b34.jpg)
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी अपने लुक को लेकर चर्चा में आ जाती है। वह अपने फैंस के साथ अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती है। फैंस उनके तस्वीरों को बेहद पसंद करते है।
हाल ही में अथिया की तस्वीर सामने आई है। दरअसल, वो न्यू ईयर सेलिब्रेट करने विदेश में थीं जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आथिया ब्लैक बिकिनी पहने हुए समुंद्र की लहरों का मजा लेती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में उनका सेक्सी अंदाज साफ नजर आ रहा है। इससे पहले आपने उनका ऐसा लुक कभी नहीं देखा होगा।
बता दें की 26 साल की आथिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टा पर उनके 2 मिलियन फ़ॉलोअर हैं 723 उनको फ़ॉलो कर रहे हैं।आथिया अब तक इंस्टाग्राम पर 673 पोस्ट कर चुकी हैं। उनके स्टाइल और लुक को फैंस काफी पसंद करते हैं।
इसके अलावा अथिया ने साल 2015 में फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सूरज पंचोली नज़र आए थे। हालांकि ये फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं पिछले साल अथिया ,अनिल कपूर और अर्जुन कपूर के साथ स्टारर फिल्म मुबारकां में भी नज़र आई थीं। उनकी इस फिल्म को भी दर्शकों का कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था।
फिलहाल इन दिनों आथिया अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मोतिचूर चकनाचूर’ की शूटिंग में बिज़ी हैं।फिल्म में अथिया के साथ नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी अहम किरदार में नज़र आएंगे।