‘एवेंजर्स एंडगेम’ का रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन

author-image
By Sangya Singh
New Update
‘एवेंजर्स एंडगेम’ का रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन

फिल्म एवेंजर्स एंडगेम जबसे रिलीज़ हुई है तबसे इस फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचा रखा है। फिल्म ने सिर्फ 7 दिनों के अंदर 260.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म ने पहले सप्ताह में कलेक्शन के मामले में बाहुबली-2 को भी पछाड़ दिया है। बाहुबली-2 ने 7 दिनों के अंदर 247 करोड़ का कलेक्शन किया था।

भारत में शुक्रवार को ये फिल्म हिंदी, अंग्रेजी और तमिल और तेलुगू में 2,845 पर्दों पर रिलीज़ हुई थी। मार्वेल स्टूडियो की इस फिल्म ने भारतीय बॉक्सऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने पहले दिन 53.10 करोड़ का कलेक्शन किया। शनिवार को 51.40 करोड़ और रविवार को 52.70 करोड़ का कलेक्शन किया था। सोमवार को 31.05 करोड़, मंगलवार के 26.10 करोड़, बुधवार को 28.50 करोड़ और गुरुवार को 16.10 करोड़ का कलेक्शन किया।

Latest Stories