Rappers Real Name: बादशाह से लेकर रफ्तार तक, ये हैं इन रैपर्स के असली नाम

author-image
By Sangya Singh
New Update
Rappers Real Name: बादशाह से लेकर रफ्तार तक, ये हैं इन रैपर्स के असली नाम

बॉलीवुड में आजकल रैपर्स की धमाल मचा रहे हैं। लोगों को भी रैप सॉन्ग बेहद पसंद आ रहे हैं। हर उम्र के लोग रैप सॉन्ग्स को एन्जॉय कर रहे हैं। बादशाह से लेकर हनी सिंह और रफ्तार तक, रैपर्स अपने रैप से चार्टबस्टर्स पर धमाका कर रहे हैं। लेकिन आपको इन रैपर्स के असली नाम शायद पता नहीं होंगे। दरअसल, जिस नाम से ये रैपर्स लोगों के बीच मशहूर हैं वो इनके असली नाम नहीं हैं। दरअसल, वो उनके स्टेज नेम होते हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं इन रैपर्स के असली नाम क्या हैं....

यो यो हनी सिंह

बॉलीवुड में अपने धमाकेदार गानों से सभी के दिल में जगह बनाने वाले हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है। आपको बता दें कि हनी सिंह गाना लिखने के साथ ही उसे कंपोज और रैप भी करते हैं। यंगस्टर्स इनके गानों को बहुत एन्जॉय करते हैं और पार्टी में इनके गानों पर ही डांस करना पसंद करते हैं।

बादशाह

एक दो बार नहीं बल्कि कई बार सेलेब्स सहित पूरे बॉलीवुड को अपने रैप पर नचाने वाले बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है। एक इंटरव्यू में बादशाह ने बताया था कि शाहरुख की फिल्म बादशाह से इंस्पायर होकर उन्होंने अपना स्टेज नेम बादशाह रख लिया। आजकल ज्यादा सभी बॉलीवुड फिल्मों में बादशाह के गाने जरूर लिए जाते हैं। हाल ही में बादशाह ने फिल्म खानदानी शफाखाना से अपना एक्टिंग डेब्यू भी किया है।

रफ्तार

रैपर रफ्तार का असली नाम दिलिन नायर है। रफ्तार को दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। अपने नाम के बारे में रफ्तार ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बतौर रैपर किसी भी शब्द से गाना गाते हुए उन्हें तुक बनाना है। ऐसे में रफ्तार नाम यही बताता है।

बोहेमिया

बोहेमिया का असली नाम रोजर डेविड है। बोहेमिया ने 2012 में अपना एल्बम रिलीज किया था और वह रातोंरात स्टार बन गए थे। बोहेमिया को भारत में रैपिंग इंडस्ट्री का पायोनियर माना जाता है।

हार्ड कौर

तमाम मेल रैपर्स के बीच हमारे बीच एक फीमेल रैपर भी है। जिनको हम सभी हार्ड कौर के नाम से जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हार्ड कौर का असली नाम तरण कौर ढिल्लन है। हार्ड कौर एक ग्लासी, पैसा फेंक, पार्टी अभी बाकी है जैसे गानों से फैंस के दिल में अपनी जगह बना चुकी हैं।

एमीवे बंटाई

यंगस्टर्स के बीच काफी तेजी से फेमस हो रहे एमीवे बंटाई का असली नाम बिलाल शेख है। बता दें कि बंटाई रणवीर सिंह की फिल्म गली ब्वॉय में भी नजर आ चुके हैं।

Latest Stories