'बसपन का प्यार' फेम सहदेव दिरदो का हुआ एक्सिडेंट, रैपर बादशाह ने किया ट्वीट

New Update
'बसपन का प्यार' फेम सहदेव दिरदो का हुआ एक्सिडेंट, रैपर बादशाह ने किया ट्वीट

कुछ समय पहले एक गाना काफी मशहूर हुआ था जिसका नाम था ‘बसपन का प्यार'। वहीं ये गाना सोशल मीडिया पर रातों-रात पॉपुलर हो गया था। सोशल मीडिया पर पॉपुलर हुए इस गाने को सहदेव दिरदो ने गाया था। इसी बीच सहदेव के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। सहदेव दिरदो मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए है। वहीं इस समय सहदेव दिरदो अस्पताल में भर्ती हैं। सहदेव के सिर पर गंभीर चोटें आई है।

publive-image आपको बता दें कि, सहदेव दिरदो एक्सीडेंट के कारण अस्पताल में भर्ती है और उनकी सेहत में धीरें-धीरें सुधार हो रहा है। वहीं बॉलीवुड के जानें-मानें रैपर बादशाह ने ट्वीट करके लोगों से सहदेव की सेहत के लिए दुआ करने की अपील की है। बादशाह ने लिखा- ‘मैं सहदेव के परिवार और दोस्तों के साथ लगातार संपर्क में हूं, सहदेव बेहोश है, उसे अस्पताल ले जा रहे हैं और मैं उनके लिए खड़ा हूं। आपकी दुआओं की सख्त जरूरत है।

publive-image

?ref_src=twsrc%5Etfw

वहीं सहदेव दिरदो छत्तीसगढ़ के सुकमा के रहने वाले है और सहदेव का एक्सीडेंट सुकमा के पास ही हुआ है। सुकमा में सहदेव का पहले प्राथमिक उपचार किया गया उनके सर में 4 टांके आए है और उसके बाद उन्हें जगदलपुर रेफर कर दिया गया। वहीं बता दें कि, सहदेव दिरदो ने मशहूर रैपर बादशाह के साथ अपना सॉन्ग 'बसपन का प्यार' रीमेक किया जिसे काफी पसंद किया गया था।

publive-image

Latest Stories