भारती हुई हॉस्पिटल में भर्ती, हो सकती है बड़ी सर्जरी

author-image
By Pankaj Namdev
New Update
भारती हुई हॉस्पिटल में भर्ती, हो सकती है बड़ी सर्जरी

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के फैंस के लिए बुरी खबर है। कई दिनों तक डेंगू से जूझने के बाद हाल ही भारती को बिग बॉस के घर में अपने आने टीवी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के प्रमोशन करते हुए देखी गई थीं। लेकिन इसी बीच खबर आ रही है भारती सिंह फिर से को हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा है। इस बार भारती को डेंगू नहीं बल्कि पैर की सर्जरी के लिए एडमिट हुई हैं।

ख़बरों के अनुसार, भारती सिंह को दाएं पैर में लिगामेंट की प्रॉब्लम हो गई है, जिसके चलते उनकी सर्जरी की जाएगी। भारती सिंह रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट के लॉन्च में शामिल होने वाली थी, लेकिन लिगामेंट की परेशान के चलते वह ऐसा नहीं कर पाई। भारती सिंह ने इस शो के कुछ एपिसोड की शूटिंग तो खत्म कर ली थी, लेकिन पैर में लिगामेंट की परेशानी होने के चलते उन्होंने शूटिंग से बीच में ही ब्रेक ले लिया था।

बता दें कि कॉमेडीयन भारती सिंह ने खुद को ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 9 की शूटिंग के दौरान एक स्टंट करते वक्त जख्मी कर लिया था। इसके बाद से वह पैर की परेशानी से गुजर रही है।  आपको बता दें टीवी रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का सीजन 9 जल्द ही शुरू होने वाला है। इस शो में कॉमेडियन भारती सिंह पति हर्ष लिंबाचिया के साथ दिखाई देंगी। इस शो को लेकर कहा जा रहा था कि  भारती ने करीब 9 से 10 किलो वजन भी घटा लिया है। ताकि वो बिना किसी दिक्कत के शो में खतरनाक स्टंट्स और टास्क खुद परफॉर्म कर सके।  जिमिंग के अलावा भारती स्ट्रिक्ट डाइट प्लान भी फॉलो कर रही थी।

Latest Stories