/mayapuri/media/post_banners/e2f05b118e3f472cc0100cfe1526424910e7e12eedac8d8e785304914b2b07e9.jpg)
बॉलीवुड के जानें-मानें रैपर और सिंगर बादशाह के गाने काफी पसंद किए जाते है। वहीं सॉन्ग 'पानी पानी' इतना हिट हुआ है की अब उसका भोजपुरी वर्जन भी रिलीज किया गया है। यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह नजर आ रही हैं। दोनों गाने में सिग्नेचर 'पानी पानी' हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/28690e6605b4b15222697e0e79f964f8f6db0e404e5e5606ea45f7ace0cdb438.jpg)
आपको बता दें कि, बादशाह भी इस गाने में ट्रेडमार्क स्वैग के साथ रैप करते नजर आए हैं। वहीं तीनों की ये जोड़ी लोगों को बेहद पसंद आ रही है। भोजपुरी सॉन्ग 'पानी पानी' को खेसारी लाल यादव, बादशाह और रिनी चंद्रा ने अपनी शानदार आवाज से सजाया है। वही 'पानी पानी' गाना सबसे सुपरहिट गानों में से एक है। वहीं इस गानें में बादशाह के साथ जैकलीन फर्नांडिस नजर आई थीं और इस गाने को आस्था गिल ने गाया था। अब तक इस गाने को यूट्यूब पर 600 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
वहीं पानी-पानी सॉन्ग के भोजपुरी वर्जन के रिलीज होते ही इस गाने को अब तक 13 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस सॉन्ग को काफी पसंद किया जा रहा है। गाने के लेखक अजित मंडल हैं और इसका म्यूजिक शुभम राज ने दिया है। पानी-पानी वीडियो का डायरेक्शन स्वरूप राज मेदरा ने किया है।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/11/14/cover-2667-2025-11-14-19-08-39.png)