भूमि पेडनेकर, सुशांत सिंह राजपूत की याद में जरूरतमंद लोगों के लिए करेंगी ये काम

author-image
By Sangya Singh
New Update
भूमि पेडनेकर, सुशांत सिंह राजपूत की याद में जरूरतमंद लोगों के लिए करेंगी ये काम

सुशांत की याद में एकसाथ फाउंडेशन के जरिए 550 गरीब लोगों को खाना खिलाएंगी भूमि पेडनेकर

सुशांत सिंह राजपूत के अचानक निधन से सभी सदमें में हैं। उनके चले जाने से उनके परिवार, फैन्स, दोस्त और बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। सुशांत के सभी करीबी दोस्तों ने अपनृअपने तरीके से उनके निधन पर दुख जताया है। सुशांत की अच्छी फ्रेंड और उनकी को-स्टार रह चुकीं एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की याद में एक अच्छा काम करने का फैसला किया है। भूमि ने एक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के शेयर करके बताया कि वो एकसाथ फाउंडेशन के जरिए 550 गरीब लोगों को खाना खिलाएंगी।

भूमि और सुशांत ने फिल्म 'सोनचिरैया' में एक साथ काम किया था

भूमि ने अपने पोस्ट में लिखा, कि अपने दोस्त सुशांत की याद में मैं 550 जरूरतमंद गरीब लोगों को खाना खिलाऊंगी। चलिए कुछ दया और प्यार देते हैं, उन्हें जिन्हें इस वक्त बहुत जरूरत है। आपको बता दें, कि भूमि पेडनेकर और सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म 'सोनचिरैया' में एक साथ काम किया था, जिसकी शूटिंग चंबल के बीहड़ों में हुई थी। कुछ दिनों पहले भूमि ने सुशांत को लेकर एक लंबा पोस्ट भी शेयर किया था।

भूमि ने इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट में बताया कि सोनचिरैया की शूटिंग के दौरान सुशांत के पास दूरबीन था, जिससे वो अक्सर चांद और तारों के बारे में बताया करते थे। उन्होंने बताया कि जब वो सुशांत से मिली थीं तब सुशांत ने उनसे कहा था कि वो उन्हें चांद की सैर पर लेकर जाएंगे। हालांकि उस समय वो समझ नहीं पाई थी। कुछ दिनों बाद सुशांत अपनी दूरबीन के जरिए उन्हें चांद पर ले गए। ये सब दोनों के लिए ही काफी अच्छे और यादगार पल थे।

ये भी पढ़ें- संजय राउत, सुशांत सिंह राजपूत के साथ जॉर्ज फर्नांडीस की बायोपिक बनाना चाहते थे

Latest Stories