Year Ender 2022: विक्रम वेधा से लेकर शमशेरा जैसी बड़े बजट की फिल्में हुई फ्लॉप

author-image
By Asna Zaidi
movies hit or flop in 2022
New Update

Year Ender 2022: साल 2022 बहुत जल्द अलविदा कहने के लिए तैयार है. ये साल आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक के लिए काफी संघर्ष भरा रहा है. वहीं बॉलीवुड में इस साल कई सितारों की फिल्में धूल चाटती नजर आई तो वहीं बॉक्स ऑफिस पर कुछ फिल्में ही रंग जमा सकीं. इसके साथ ही आमिर खान से लेकर अजय देवगन जैसे बड़े सितारों को भी बॉक्स ऑफिस पर निराशा का सामना करना पड़ा. ऐसे में आज हम साल 2022 की फ्लॉप फिल्मों (Biggest Flop of Bollywood Films) पर बात करने जा रहे है जिनका बजट को ज्यादा था लेकिन वह अपना जादू दर्शकों पर नहीं चला पाएं. 

1. विक्रम वेधा (Vikram Vedha)

तमिल फिल्म 'विक्रम वेधा' दक्षिण भारत में  काफी अच्छी चली, लेकिन फिल्म का हिंदी रीमेक बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. फिल्म में सैफ अली खान और ऋतिक रोशन जैसे सितारों की मौजूदगी के बावजूद फिल्म कोई कमाल नहीं दिखा पाई. फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रुपए है जबकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महज 78 करोड़ रुपए ही कमा सकी.

2. शमशेरा (Shamshera)

साल 2022 में 100 करोड़ से ज्यादा के बजट वाली रणबीर कपूर और वाणी कपूर स्टारर फिल्म शमशेरा भी दर्शकों को पसंद नहीं आई.  फिल्म कब आई और कब चली गई किसी को पता भी नहीं चला. 150 करोड़ रुपये की यह फिल्म महज 43 करोड़ रुपये ही कमा सकी.

3. सम्राट पृथ्वीराज (Samrat Prithviraj)

सम्राट पृथ्वीराज एक थकी हुई फिल्म है जिसमें न तो एक अच्छी कहानी का शरीर है और न ही एक बायोपिक की आत्मा और मैं सम्राट पृथ्वीराज पर जिस बेहतरीन फिल्म की तलाश कर रहा था, यह फिल्म उन उम्मीदों का अंत है. करीब 175 करोड़ में बनी अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' दर्शकों के दिलों में अपनी जगह नहीं बना पाई और फिल्म बुरी तरह पिट गई. फिल्म में अक्षय कुमार की परफॉर्मेंस और उनकी कास्टिंग को लेकर भी सवाल उठे. फिल्म 70 करोड़ रुपए ही कमा सकी.

4. बच्चन पांडे (Bachchhan Paandey)

 

अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' रिलीज से पहले काफी चर्चा में थी, लेकिन यह भी बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई.  फिल्म 'बच्चन पांडे' का बजट 100 करोड़ रुपए से ज्यादा बताया जा रहा है लेकिन फिल्म सिर्फ 50 करोड़ रुपए ही कमा पाई है.

5. जर्सी (Jersey) 

शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म 'जर्सी' (Jersey) तेलुगू ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जर्सी' का हिंदी रीमेक है, फिल्म 'जर्सी' को लेकर पहले से ही काफी उम्मीदें थीं. लेकिन इस फिल्म ने भी निराश किया और दर्शकों के बीच जगह बनाई. फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 80 करोड़ में बनी यह फिल्म करीब 20 करोड़ ही कमा सकी.

Tags: Top 10 biggest Flop Film of Bollywood 2022, biggest flop movies of bollywood 2022, which movie is flop in 2022, biggest hit movies of bollywood 2022, biggest flops of 2022, india, floppest movie 2022, bollywood box office hit or flop, movies hit or flop in 2022, 2022 bollywood movies list

#2022 bollywood movies list #movies hit or flop in 2022 #bollywood box office hit or flop #floppest movie 2022 #biggest flops of 2022 #biggest hit movies of bollywood 2022 #which movie is flop in 2022 #Top 10 biggest Flop Film of Bollywood 2022 #Bachchhan Paandey #shamshera #Flop Bollywood Film #VIKRAM VEDHA #india #Biggest Flop of Bollywood Film #news in hindi #biggest flop movies of bollywood 2022 #year ender 2022 #Jersey
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe