Advertisment

शिल्पा शिंदे के बाद अर्शी खान की पॉलिटिक्स में एंट्री, महाराष्ट्र में कांग्रेस ने दिया बड़ा पद

author-image
By Sangya Singh
New Update
शिल्पा शिंदे के बाद अर्शी खान की पॉलिटिक्स में एंट्री, महाराष्ट्र में कांग्रेस ने दिया बड़ा पद

बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे के बाद अब आवाम की चहेती अर्शी खान भी राजनीति में एंट्री करने जा रही हैं। अर्शी खान ने खुद सोशल मीडिया पर इस खबर को कंफर्म किया है। वे महाराष्ट्र में कांग्रेस की उपाध्यक्ष के रूप में पॉलिटिकल इनिंग की शुरु कर रही हैं।

एक बातचीत में अर्शी ने कहा- ''हां, मैं कांग्रेस में शामिल हो रही हूं। मैं महाराष्ट्र कांग्रेस की उपाध्यक्ष के रूप में पार्टी जॉइन करूंगी। उन्होंने मुझे ये पद दिया इसी वजह से मैंने हां कहा। पार्टी को युवा नेताओं की जरूरत है जो कि बिंदास और बेधड़ बोले।'' बता दें, अर्शी खान भोपाल से ताल्लुक रखती हैं।

बिग बॉस 11 में उनकी जर्नी ने काफी हंगामा मचाया था। शो के दौरान अर्शी ने खुद कबूला था कि वे कंट्रोवर्सी में रहना पसंद करती हैं। इतना ही नहीं, बिग बॉस 11 में आने से पहले उनकी इमेज काफी बोल्ड थी। वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती थीं।

बिग बॉस से निकलने के बाद अर्शी ने अपनी इमेज बदली है। अब वे सभ्य तरीके से पेश आती हैं। इंस्टा अकाउंट पर एक्सपोजिंग तस्वीरें नहीं डालतीं। अर्शी खान का राजनीति में आना उनके फैंस को सरप्राइज कर सकता है। उन्होंने बिग बॉस में दर्शकों को एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज दिया था। अब देखना है कि राजनीति के मंच पर लोग उन्हें कितनी गंभीरता से लेते हैं।

#Bigg Boss 11 #Arshi Khan #president of mumbai congress #Shilpa Shinde #bigg boss ex contestant #asrhi khan politics entry #arshi khan join congress
Advertisment
Latest Stories