Bipasha Basu और Karan Singh Grover ने मनाया Devi का हाफ ईयर बर्थडे

author-image
By Asna Zaidi
New Update
Bipasha Basu, Karan Singh Grover celebrate daughter Devi’s half-birthday

Bipasha Basu, Karan Singh Grover celebrate daughter Devi’s half-birthday: बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) सिनेमा जगत के पावर कपल में से एक हैं. वहीं बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी (Devi) छह महीने की हो गई हैं.  इसी खुशी में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर देवी बसु सिंह ग्रोवर की प्यारी तस्वीरें शेयर कीं जिसमें वह बेटी का हाफ ईयर बर्थडे (Devi’s half-birthday) मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं. 

 बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने मनाया बेटी का हाफ ईयर बर्थडे

https://www.instagram.com/p/CsJyQavBW47/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MTIyMzRjYmRlZg==

शुक्रवार, 12 मई 2023 को देवी का हाफ ईयर बर्थडे मनाने के लिए बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने घर पर पार्टी की. बिपाशा ने करण और देवी की एक प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसे गुलाबी-थीम वाले समारोहों में क्लिक किया गया था. बिपाशा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "हमारे दिल को 6 महीने मुबारक हो. देवी. उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने उन्हें प्यार, शुभकामनाएं और सबसे प्यारे उपहार भेजे. आभारी". इस तस्वीर में करण सिंह ग्रोवर ने बेटी देवी का चेहरा नहीं दिखाया हैं.

साल 2016 में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने की थी शादी

पिछले साल बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के जन्म की खबर शेयर किया और बेटी देवी के नाम का खुलासा किया. अपनी बेटी के पैरों की तस्वीर शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा था बच्चे की जन्मतिथि: 12.11.2022 और अपना नाम बताया: देवी बसु सिंह ग्रोवर. उन्होंने लिखा, "हमारे प्यार और मां के आशीर्वाद की भौतिक अभिव्यक्ति अब यहां है और वह दिव्य हैं." करण और बिपाशा 30 अप्रैल, 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे. उन्हें अपनी 2015 की फिल्म अलोन के सेट पर प्यार हो गया था. बिपाशा और करण ने पिछले साल अगस्त में अपने मैटरनिटी फोटोशूट की एक तस्वीर शेयर कर अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी.

Latest Stories