'आदत' में एक बार फिर साथ नजर आएगी बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर की जोड़ी

author-image
By Sangya Singh
New Update
'आदत' में एक बार फिर साथ नजर आएगी बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर की जोड़ी

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस बिपाशा बसु और उनके पति करन सिंह ग्रोवर रियल लाइफ में बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में गिने जाते हैं। पहली बार दोनों की मुलाकात साल 2015 में फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी और उसके बाद से वो दोनों कभी अलग नहीं हुए और दोनों ने साल 2016 में शादी कर ली। 3 साल पहले दोनों एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आए थे। लेकिन अब बिपाशा और करण के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। दोनों को सिल्वर स्क्रीन पर दोबारा देखने के लिए अब उनके फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बिपाशा और करण जल्द ही विक्रम भट्ट की फिल्म 'आदत' में एक साथ नजर आने वाले हैं, जो कि हॉरर फिल्म तो बिलकुल भी नहीं है।

आपको बता दें, फिल्म आदत एक थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें बिपाशा एक हाई फ्लाइंग कॉप की भूमिका में नजर आएंगी तो वहीं करन एक एनआरआई की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म की पूरी शूटिंग लंदन में होगी। फिल्म को भूषण पटेल डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म पूर्व मिस इंडिया नताशा सूरी और बिग बॉस फेम सोनाली राउत भी नजर आएंगी।

आपको बता दें, बिपाशा बसु और करन सिंह की शादी को दो साल हो चुके हैं और दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं। दोनों अक्सर एक साथ पार्टीज और इवेंट्स में नजर आते हैं। हाल ही में दोनों अपने खास दोस्तों के साथ गोवा में वेकेशन एन्जॉय करने गए थे। इसके अलावा हाल ही में बिपाशा बसु लैक्मे फैशन वीक के दौरान शो स्टॉपर भी बनी थीं।

Latest Stories