/mayapuri/media/post_banners/036c59edd30cd29231e856003466415287ea52471aeb7d003d59502e71b2e19b.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु काफी दिनों बाद बेहद रॉयल अंदाज़ में नज़र आईं। बता दें कि बिपाशा की बहन विजेता बसु ने 25 फरवरी को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण तलरेजा संग शादी रचाई। ये शादी लाइमलाइट से दूर बेहद सादगी के साथ मुंबई में हुई। शादी के बाद विजेता बसु का रिसेप्शन 26 फरवरी को आयोजित हुआ।
बिपाशा बसु की बहन विजेता बसु का रिसेप्शन काफी रॉयल अंदाज में हुआ। इस मौके पर बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर संग नजर आईं। बिपाशा ने रिसेप्शन में पीच कलर का एम्ब्रॉइडेड लहंगा पहना था। वहीं, करण सिंह ग्रोवर स्टाइलिश ब्लैक कुर्ते में नजर आए।
विजेता बसु ने लाइट ग्रीन कलर के फ्लोरल प्रिंट लहंगे को रिसेप्शन के लिए चुना था। इस लहंगे के साथ विजेता का लाइट मेकअप लुक काफी कूल लग रहा था। विजेता बसु और करण तलरेजा की शादी इन दिनों चर्चा में है। इसकी खास वजह यह है कि विजेता और करण ने ग्रैंड वेडिंग की जगह कोर्ट मैरिज की। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
25 फरवरी को हुई वेडिंग को बंगाली परंपरा के साथ किया गया था। इस मौके पर परिवार के कुछ खास लोग ही शामिल हुए। बिपाशा बसु ने अपनी छोटी बहन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, मेरी छोटी गुड़िया शादी के लिए तैयार होते हुए।
रिसेप्शन और शादी से पहले बिपाशा बसु ने बहन के साथ बैचलर पार्टी की थी। इसकी कई तस्वीरें बिपाशा ने शेयर की, जिनमें दोस्तों और बहन के साथ बिपाशा पिंक नाइट सूट में नजर आईं। बता दें, कि बिपाशा बसु ने साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर संग शादी की थी।