बर्थडे स्पेशल: कभी सलमान को बेहद पसंद करती थीं ऐश्वर्या, इस वजह से हुआ दोनों का ब्रेकअप

author-image
By Sangya Singh
New Update
बर्थडे स्पेशल: कभी सलमान को बेहद पसंद करती थीं ऐश्वर्या, इस वजह से हुआ दोनों का ब्रेकअप

पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐश्वर्या को साल 1994 में इस खिताब से नवाज़ा गया था और इसके बाद उनके फिल्मी सफर की शुरुआत हुई थी। ऐश्वर्या की पहली हिंदी फिल्म 'और प्यार हो गया' थी। हालांकि उन्हें खास पहचान फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' से मिली थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या के अपोजिट सलमान खान और अजय देवगन थे। ऐश्वर्या को इंडस्ट्री में 24 साल हो चुके हैं। आज न केवल वो एक बेहतरीन एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती हैं बल्कि वह बच्चन परिवार की बहू भी हैं। तो चलिए आज ऐश्वर्या राय बच्चन के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं उनकी लव स्टोरी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें....

2007 में हुई थी ऐश-अभिषेक की शादी

- ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की लव स्टोरी ने बॉलीवुड के गलियारों में तहलका मचा दिया था। अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को 11 साल बीत चुके हैं। इस लंबे वक्त में इन दोनों का रिश्ता न केवल काफी मजबूत हुआ बल्कि आज भी ऐसा लगता है कि मानों कल की ही बात हो जब ऐश्वर्या बच्चन परिवार की बहू बनी हो।

साल 2000 में हुई थी ऐश-अभि की पहली मुलाकात

- ऐश्वर्या और अभिषेक की पहली मुलाकात साल 2000 में फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' सेट पर हुई थी। उस वक्त ऐश्वर्या किसी और को डेट कर रही थीं और अभिषेक उनके सिर्फ अच्छे दोस्त थे। इन दोनों की मुलाकात कम ही हो पाती थी। उस वक्त ऐश्वर्या सलमान खान को डेट कर रही थीं तो अभिषेक करिश्मा कपूर को।

सलमान से था ऐश्वर्या का अफेयर

- हालांकि दोनों का ही रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सकता। किसी वजह से करिश्मा से अभिषेक की सगाई टूट गई और उन्होंने अपने आप को काम में बिजी कर लिया। वहीं ऐश्वर्या और सलमान का रिश्ता भी नहीं टिक पाया। कहा जाता है कि सलमान के बुरे बर्ताव से ऐश्वर्या काफी परेशान थी जिस वजह से इन दोनों का ब्रेकअप हो गया।

सलमान के बाद विवेक अोबरॉय से हुआ अफेयर

- सलमान से ब्रेकअप होते ही ऐश्वर्या काफी टूट गई थी और उस वक्त उन्हें विवेक ओबेरॉय ने सहारा दिया। इन दोनों का भी ब्रेकअप हो गया। ऐश्वर्या ने साल 2005 में फिल्म 'बंटी और बबली' के सेट पर कजरारे गाने में डांस किया। जिसके बाद दोनों लगातार 3 फिल्मों में नजर आए। इन फिल्मों में 'उमराव जान', 'गुरू' और 'धूम 2' शामिल हैं।

फिल्म गुरु के दौरान अभिषेक ने किया प्रपोज

- साल 2006 से 2007 तक इन दोनों का मिलना-जुलना काफी बढ़ गया। ‘गुरू’ फिल्म की शूटिंग के दौरान ही इन दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ीं। ऐश्वर्या का स्माइलिंग फेस और स्वभाव ने अभिषेक को आकर्षित किया। इसके बाद 'गुरू' फिल्म के टोरंटो प्रीमियर में अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज किया। ऐश्वर्या ने अभिषेक के प्रपोजल को तुरंत स्वीकार कर लिया।

ऐश को भी पसंद थे अभिषेक

- एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक ने अपनी लव स्टोरी का जिक्र करते हुए कहा था - 'कुछ वक्त पहले मैं न्यूयॉर्क में फिल्म की शूटिंग कर रहा था। मैं अपने होटल रूम की बालकनी में खड़ा होकर यही सोचता था कि एक दिन घुटने पर बैठकर शादी के लिए यही प्रपोज करूंगा। कुछ साल बाद 'गुरू' फिल्म के प्रीमियर में ऐश्वर्या को उसी बालकनी में लेकर गया और शादी के लिए प्रपोज किया।'

- आपको बता दें, ऐश्वर्या और अभिषेक की एक 7 साल की बेटी आराध्या है। लंबे समय बाद यह कपल जल्द ही एक साथ फिल्म 'गुलाब जामुन' में नजर आवे वाले हैं।

Latest Stories